Responsive Ad Slot

Latest

latest

'मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है'

सोमवार, 30 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर अग्रसर: यादव
पोहरी। भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चल रहे भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन समापन सत्र पर विभिन्न बक्ताओ का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्यवक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष हरिसिंह यादव ने पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न विषय पर जानकारी कार्यकर्ताओं दी गई। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भाजपा सरकारें हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए लाभकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के विकास की चिंता कर रही है। दूसरे सत्र में विषय सोशल मीडिया प्रभावी सदुपयोग एवं दुरुपयोग पर चर्चा करते हुए जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने कहा कि डिजिटल इंडिया के युग में हर हाथ एंड्राइड मोबाइल फोन हर आदमी पत्रकार के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सोशल मीडिया का लगातार नया नया प्रयोग कर रहा है इसमें कोई संदेह नहीं कि दुरुपयोग भी हो रहा है लेकिन सोशल मीडिया की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी भूमिका रही है। उक्त बात जैन ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कही। 
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, ललिता राजे,  कार्यक्रम प्रभारी पृथ्वीराज सिंह जादोन, धेर्यवर्धन शर्मा, अजय खेमिरिया, ओमप्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमनी, भानु रघुवंशी, हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारीक, विवेक पालीवाल, विकास जैन नखराली, प्रकाश धाकड़, दिनेश जाटव, शुभम धाकड़, अशोक गुर्जर, लक्ष्मीनारायण खटीक, शुभम शर्मा आदि बरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग को अन्य बक्ताओ ने भी संबोधित करते हुए
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली भारत का निर्माण की बात कहते हुए श्री राम मंदिर, धारा 370 का सपना साकार हो गया। लेकिन मोदी जी के फौलादी इरादों के सामने किसी की नहीं चली। आज कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं। मोदी जी की सरकार ने तीन तलाक समाप्त कर दिया। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए मोदी जी की सरकार ने किसान हित में तीन नए कानून बनाए हैं। एक-एक करके सभी पुराने मुद्दे खत्म होते जा रहे हैं और इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करती है।
दूसरे दिवस वर्ग की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश धाकड़ द्वारा की गई एवं वर्ग का संचालन पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमनी द्वारा किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 100 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग में मप्र शासन में लोनिवि राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहकर आम कार्यकर्ता के साथ बैठकर प्रशिक्षण लिया।
#प्रशिक्षण_वर्ग

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129