शिवपुरी। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर के सदर बाजार और कोर्टरोड पर सभी के लिए जन जागरूकता और मास्क वितरण अभियान चलाया गया। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला संघ शिवपुरी के तत्वावधान एवम जिला मुख्य आयुक्त तरुण अग्रवाल के संयोजकत्व में आज 5000 मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संदीप वशिष्ठ, मुन्ना लाल शर्मा, रामहेत शर्मा, अशोक चौधरी, कपिल सिंह, मुकेश कुशवाह, वीरेंद्र शर्मा, ममता वाजपेयी, संगीता सचदेवा, सलोनी शर्मा, जागृति धाकड़, विकास खत्री, रौनक ओझा, श्रेयांश द्विवेदी, राहुल गिरि, प्रदीप यादव, गणेश भार्गव, स्काउटर गाइडर्स रोवर रेंजर्स स्काउट गाइड्स ने सहयोग प्रदान किया।

बहुत बहुत साधुवाद तरूण जी व स्काउट गाईड
जवाब देंहटाएं