Responsive Ad Slot

Latest

latest

1 जनवरी से अनिवार्य हुआ 'फास्टैग' 'टोल' पर ही नहीं, इन कामों में भी होगा जरूरी

रविवार, 27 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

दिल्ली। नया साल दस्तक देता नजर आने लगा है। 1 जनवरी से सरकार ने फास्टैग FASTag आवश्यक कर दिया है। यदि आपने 31 दिसंबर तक फास्टैग कार्ड अपने वाहन के सामने वाले ग्लास के ऊपर नहीं लगाया तो 1 जनवरी 2020 से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। देश के सभी टोल प्लाजा पर 1 जनवरी से टोल टैक्स कैशलेस हो जाएंगे। ऐसे में टोल प्लाजा पर ही नहीं बल्कि अन्य कामों में भी फास्टैग की जरूरत रहेगी वर्ना काम नहीं होंगे। साफ है कि FASTag केवल टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर ही जरूरी नहीं बल्कि कई ऐसे काम हैं, जो बिना FASTag के नहीं होंगे। तय हो गया है कि 1 जनवरी 2021 से सभी फ़ॉर व्हीलर्स में FASTag जरूरी होगा क्योंकि 1 जनवरी से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा वाली कैश लेन खत्म कर दी जाएंगी और सिर्फ FASTag लेन से ही टोल वसूलकर वाहन निकल सकेंगे। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा है और आप दोगुना टैक्स देने से बचना चाहते हैं तो आपको प्री-पेड टच एंड गो कार्ड (प्री- पेड टच एंड गो कार्ड सर्विस) का इस्तेमाल करना होगा।
FASTag उन सभी वाहनों के लिए भी आवश्यक है जिन्हें 1 दिसंबर 2017 से पहले खरीदा गया है। 
FASTag नहीं, तो ये काम भी नहीं हो सकेंगे
1. ट्रांसपोर्ट वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट तभी रीन्यू किए जाएंगे जब उनके पास FASTag होगा।
2. नेशनल परमिट व्हीकल्स के लिए FASTag को 1 अक्टूबर 2019 से अनिवार्य कर दिया गया है।
3. 1 अप्रैल 2021 से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए FASTag को अनिवार्य किया गया है।
4. बिना FASTag के गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं करवा सकेंगे।
यह भी बताया
यह जानकारी नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 25 दिसंबर को दी कि एक दिन पहले FASTag के जरिए टोल कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर फास्टैग के जरिए 80 करोड़ से ज्यादा हुआ। अब हर दिन 50 लाख से ज्यादा के ट्रांजैक्शन भी हो रहे हैं। अब तक तक 2.20 करोड़ FASTag जारी किए जा चुके हैं।
यहां से ले सकते हैं आप FASTag 
1. टोल प्लाजा
2. राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद पेट्रोल पंप
3. RTO 
4 NHAI ऑफिस
5. अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम 
6. बैंक्स जैसे ICICI Bank, HDFC Bank Axis Bank 
7. My fastag app 
8. अधिकतम 1 लाख तक का रिचार्ज संभव। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129