शिवपुरी। पिछोर अन्तर्गत खोड के बरेला चौराहे पर बीते माह जिन लोगों ने रातों रात इस चौराहे पर प्रतिमा स्थापित कर दी थी उन लोगों का वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। कांधे पर बंदूक टांगे कुछ लोग रात के अंधेरे में प्रतिमा स्थापित करने
जुटे इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। बिना अनुमति यहां प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसके बाद सुबह खूब हंगामा मचा।
प्रशासन ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। लेकिन हकीकत में कौंन लोग थे जिन्होंने यहां प्रतिमा स्थापित की इसकी जानकारी तब नहीं मिल सकी थी। आज जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी पड़ताल की दरकार है। अगर ये वीडियो उसी जगह का है, तो कार्रवाई हो सकती है। इधर एसपी राजेश सिंह चन्देल के पास भी ये वीडियो पहुंचने की जानकारी मिली है। जिससे इस मामले में अब जल्द ही नामजद केस दर्ज किये जाने के आसार बढ़ गए हैं। आप भी देखिये वायरल वीडियो।

करैरा में भी नामजद दर्ज हुआ केस
बता दे कि करैरा में भी इसी तर्ज पर एसडीओपी कार्यालय की कनपटी पर रातों रात प्रतिमा लगाने स्टैंड बना डाला था। सुबह तहसीलदार गोरीशंकर बैरवा की टीम हरकत में आई। स्टैंड हटाया साथ ही सीसीटीवी में दिखाई दिए स्टैंड के निर्माण करने वालो पर केस दर्ज कर लिया गया था। बता दें कि कलक्टर अक्षय सिंह का साफ कहना है कि इस तरह बिना अनुमति किसी भी जगह प्रतिमा स्थापित नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करेगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें