पंडित देवेंद्र शर्मा कूड़ा जागीर बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला संगठन मंत्री व सुनील शुक्ला बने शहर जिला अध्यक्ष
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन पारस होटल में किया गया जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव प्रदीप चतुर्वेदी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा चंबल संभाग अध्यक्ष मनोज गुरु की उपस्थिति में शिवपुरी शहर की संगठन की दृष्टि से नवीन नियुक्तियां कि गई। जिसमें सुनील शुक्ला सुआ टोर वालों को शहर जिला अध्यक्ष, अनिल शर्मा को शहर जिला उपाध्यक्ष,
एवं देवेंद्र शर्मा कूड़ा जागीर को शिवपुरी जिले का संगठन मंत्री बनाया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडे के आशीर्वाद से प्रदेश महासचिव प्रदीप चतुर्वेदी व संभागीय अध्यक्ष मनोज गुरु की अनुशंसा पर सभी को नवीन दायित्व दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें