Responsive Ad Slot

Latest

latest

खबर का असर: मिल गया पोमोलियन कुत्ता

रविवार, 13 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। शहर के नरेंद्र नगर छतरी रोड पर रहने वाले महेश कुशवाह का 6 साल का पोमेलियन कुत्ता 9 दिसंबर को किसी ने चुरा लिया था। 2 दिन तक वे कुत्ते की हर जगह तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका जिसके बाद उन्होंने फिजिकल थाने में 11 को रपट दर्ज कराई थी। इस खबर को उसी दिन 'मामा का धमाका डॉट कॉम' पर कुत्ते के फोटो सहित प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद एक व्यक्ति ने महेश का कुत्ता वापिस लौटा दिया। बोला सिधेस्वर पर घूमता मिला। कुत्ता मिलने पर महेश और परिजनों की खुशी फुले नहीं समा रही। उन्होंने उसे गोदी में उठाकर खूब प्यार किया। महेश ने हमारी टीम का धन्यवाद दिया। महेश के अनुसार परिवार के सदस्य की तरह पोमेेलियन उनके साथ रहता है। उसके चले जाने से घर के बच्चे भी उदास हो गए थे। इसलिए हमारे पोमेलियन का पता लगाया जाना जरूरी था। महेश ने कहा शुक्रिया। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129