इंदौर। देवास जिले की एक महिला के अंडाशय से इंदौर में हुई सर्जरी के बाद 17 किलो की गठान निकली। महिला का पेट फूल रहा था वह सांस नहीं ले पा रही थी। उसे INDORE के MY एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद महिला डॉक्टरों ने उस महिला की सर्जरी कर उसकी ओवरी (अंडाशय) से 17 किलो वजन की गठान निकाली है। गठान इतनी बड़ी थी कि नवजात का वजन नापने वाली मशीन भी फेल हो गई। इसके लिए अलग से बड़ी मशीन मंगानी पड़ी। गुरुवार को यह जोखिमभरी सर्जरी की गई। इस तरह की सर्जरी पहली बार इस अस्पताल में हुई है। MYH के गायनोकॉलोजी डॉक्टरों ने बताया कि देवास की रहने वाली एक 45 साल की महिला दो महीने से परेशान थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसका पेट लगातार क्यों फूलता जा रहा है। इस डायबिटिक महिला की जब एमआरआई करवाई गई तो पता चला कि उसकी ओवरी (अंडाशय) में गठान है। तब महिला की लेप्रोटॉमी की गई, जिसमें 17 किलोग्राम की गठान निकाली गई। इसके पहले डॉक्टरों ने मरीज को एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रखा था जिससे, उसका शुगर लेवल कंट्रोल किया गया और फिट होने के बाद गुरुवार को उसकी सफल सर्जरी हो गई। इस गठान की वजह से महिला का पेट काफी बड़ा दिखता था। सांस लेने, उठने-बैठने में परेशानी होती थी। डॉक्टरों ने बताया कि MYH में पहली बार इस तरह के केस में 17 किलो की गठान अंडाशय से निकाली गई। महिला को शुगर की समस्या थी। गठान को एकदम से बाहर निकालते तो ब्लड प्रेशर कम होने से मरीज के शॉक में जाने की आशंका थी ऑपरेशन करना चुनौतीपूर्ण था। बता दें कि यह जटिल ऑपरेशन डॉ. सुमित्रा यादव की देखरेख में किया गया। उनकी यूनिट में डॉ. विभा मोसेज, डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. सपना चौरसिया, डॉ. श्रद्धा पालीवाल, डॉ. दीपमाला चौहान, डॉ. प्रशस्ति मेहता व अन्य डॉक्टरों की टीम शामिल रही।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें