Responsive Ad Slot

Latest

latest

राष्ट्रीय बालिका दिवस: सोच में परिवर्तन से महिलाओं के प्रति बढ़ेगा सम्मान: ग्रहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा

सोमवार, 25 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
दतिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में प्रदेश के कद्दावर ग्रहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि थे। दतिया के वृन्दावन धाम में कार्यक्रम के अवसर पर महिला एवं बालिकाओं का सम्मान किया। गृहमंत्री डॉक्टर मिश्रा ने  कहा कि आज का दिन बालिकाओं को समर्पित है।  राज्य सरकार ने प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने कई कदम उठाये हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं से दुर्व्यवहार करने वालों तथा कानून को अपने हाथ में लेने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कारवाई की जायेगी। नारी सशक्तिकरण तथा उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सभी संभव उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। डॉक्टर मिश्रा ने कहाकि बालिकाओं या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का प्रयास करने वालों की शिकायत के लिये 100 नम्बर डायल करें। पांच मिनिट में पुलिस का सहायता वाहन मौके पर पहुंचकर संबंधित के विरूद्ध कारवाई करेगा। समाज में महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वालों की सोच में परिवर्तन लाना जरूरी है। इसके लिए जागरूकता लानी होगी तभी महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं संस्कृति का उत्थान होता है। जिस घर में नारी की पूजा होती है, उस घर में देवताओं का भी वास होता है। इस बात को सभी को समझना होगा। हमारे देश की संस्कृति भी यही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत ही ऐसा राष्ट्र है जहां हम भारत माता के रूप में जन्मभूमि का पूरे सम्मान के साथ नाम लेते है। माँ के रूप में ब्रम्हा, विष्णु एवं महेश तीनों के एक साथ दर्शन होते हैं। 
 प्रतियोगिताओं में शामिल बालिकाओं को किया सम्मानित
डॉक्टर मिश्रा ने महिला जागरूकता अभियान के तहत सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय और जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता बालिकाओं को सम्मानित किया। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, जीतू कमरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129