ग्वालियर। महानगर के लिए राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से सोमवार को दो बड़ी उपलब्धि मिल गई हैं। जिसमें सिटी सेंटर स्थित डीआरडीई लैब की प्रतिबंधित सीमा 200 मीटर से घटाकर अब महज 10 मीटर रह जायेगी। जिसके बाद उक्त प्रतिबंधित इलाके में निर्माण कार्य किये जा सकेंगे। साथ ही डीआरडीई लैब को शिफ्ट किया जाएगा। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिये
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूर्व में पत्र लिखकर अवगत कराया था। जिसके बाद सिंधिया ने आज उनसे मुलाकात भी की। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने उक्त सीमा 10 मीटर करने पर सहमति दे दी है। साथ ही लैब शिफ्ट पर सहमति दे दी है। सिंधिया ने राजनाथ सिंह का उक्त दोनों मांग पूरी करने पर आभार प्रकट किया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें