Responsive Ad Slot

Latest

latest

उरवाहा में 7 मार्च से होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य पात्रों का हुआ चयन

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
नरवर। 1008 श्री नेमिनाथ जैन अतिशय क्षेत्र उरवाहा नरवर में नवीन निर्मित 1008 श्री मुनिसुब्रतनाथ तीस चोंबीसी जिनालय का पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम प. पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशिर्वाद एवं मुनि श्री 108 सुब्रतसागर जी महाराज के सानिध्य में  7 मार्च से 12 मार्च तक होने जा रहा है। इस पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्यपात्रो का चयन कर लिया गया।
  प्रतिष्ठाचार्य बा.ब. संजय भैया मुरैना, बा. ब.अंशु भैया कोलारस द्वारा निम्न पदों पर निम्न लोगो को बोलियों के माध्यम से चयन किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप जैन एडीजे ग्वालियर एवं रुचि अग्रवाल तहसीलदार नरवर मौजूद रहे। 
इन पात्रो का हुआ चयन
- ध्वजारोहण कर्ता - महावीर प्रसाद, वेदप्रकाश, चंद्रप्रकाश, सूरजमल जैन आमोल वाले, भगवान के माता पिता- शंकरलाल- विमला देवी जैन ईशागढ, सौधर्म इन्द्र- पवनकुमार- प्रगति जैन ढिलवरिया, धन कुबेर- राजेश कुमार- इंदिरा देवी जैन लोहे वाले, महायज्ञ नायक- गोपाल दास- नंदा जैन लोहिया परिवार, राजा श्रेयांस- अशोक चंद- विद्या देवी जैन सर्राफ परिवार, राजा शोम - दीपक कुमार- टीना जैन आमोल वाले, भरत चक्रवर्ती- योगेश कुमार- एकता जैन देवा शूटिंग, बाहुबली - हरीशचंद्र- मंजू देवी जैन ढिलवारिया, ईशान इंद्र- चंपालाल- लीला देवी जैन सर्राफ, सनद कुमार- राजमल- अंशु देवी जैन ढिलवरिया, महेंन्द्र इन्द्र- ऋषभ कुमार- शोभा देवी जैन गोलालारे, महामंड़ेश्वर- अरुण कुमार- लक्ष्मीदेवी जैन अमोल वाले, अनिल कुमार- संपत देवी जैन केरुआ वाले, मनीष कुमार माधुरी देवी जैन अमोल वाले, मुकेश कुमार- पुष्पा देवी जैन काली पहाड़ी वाले, महाइन्द्र- भरत कुमार- प्रीति जैन सर्राफ, पलाश कुमार- मेघवर्षा जैन साक्षी साड़ी, वीरेन्द्र कुमार- जमुनादेवी जैन ढिलवारिया, अतुल कुमार- भारती जैन लोहिया आदि का चयन किया गया। कार्यक्रम में नरवर मगरौनी आमोल एवम बाहर से आये हुए सभी धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम उपरांत सभी ने  वात्सलय भोजन किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129