Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारत विकास परिषद शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अनीता सिंह बनी अध्यक्ष

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
गणेश धाकड़ को बनाया सचिव व राजकुमार बिन्दल बने कोषाध्यक्ष
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा वर्ष 2021-22 के गठन को लेेकर स्थानीय टूरिस्ट विलेज में नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक की गई। जिसमें भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का आज निर्वाचन संपन्न हुआ यहां निर्वाचन अधिकारी के रूप में नरेंद्र कासट कुंभराज से आए थे सभी की सहमति से निर्विरोध रूप से अध्यक्ष के रूप में अनीता सिंह, सचिव के पद पर गणेश धाकड़ एवं कोषाध्यक्ष के पद पर राजकुमार बिंदल को चुना गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल से 2021 से 1 वर्ष के लिए रहेगा, वर्तमान समय में आगामी 31 मार्च तक निवृत्तमान कार्यकारिणी अपने सेवा कार्यों को लगातार जारी रखेगी। प्रांत के नियम अनुसार प्रतिवर्ष फरवरी माह में संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन होना आवश्यक होता है इसीलिए यह चुनावी प्रक्रिया कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने दिए एवं आभार सचिव उमेश मित्तल ने किया। कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना द्वारा अतिथि का माल्यार्पण किया, निर्वाचन प्रक्रिया में परिषद के सभी पदाधिकारी वीरेंद्र शर्मा जी विजय जैन डॉक्टर वीसी गोयल साकेत जैन सरला वर्मा अशोक अग्रवाल एवं  सामान्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को नवीन वर्ष 2021-22 के लिए बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129