- राजेश्वरी रोड पर आज सुबह स्कूटर में बाइक ने मारी टक्कर
- सड़क पर पार्किंग से रोज होते हादसे
- राज्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंसी मदद को आये आगे, पहुंचाया अस्पताल
शिवपुरी। रफ्तार का कहर सड़क पर जा रही एक युवती व महिला पर बुधवार की सुबह टूट पड़ा। बाइक सवार दो युवकों ने साँप कट बाइक दौड़ाते हुए राजेश्वरी मन्दिर के निकट एक स्कूटर में जोरदार टक्कर दे मारी। युवती, महिला सड़क पर जा गिरी। उन्हें चोट आई। युवक मौके पर मदद के बजाय बहस करते दिखे। तभी राज्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी आगे आये। उन्होंने दोनों घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगो की माने तो इस सड़क पर ट्रैफिक का भारी दबाव है। उस पर लोग वाहन सड़क पर पार्क किये रहते हैं जिससे रोज हादसे हो रहे हैं।
ठंडी सड़क अनुपयोगी
नगर के ठंडी सड़क का यातायात को सुगम बनाने में बेहतर उपयोग किया जा सकता है लेकिन वह बेकार पड़ी है। उसकी हालत गड्ढों के कारण खराब पड़ी है। अगर सुधार कार्य हो जाये तो ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें