खनियाधाना। (अशोक कुमार राजपूत की रिपोर्ट) खनियाधाना तहसील के ग्राम चमरौआ में बुधने नदी के तट पर स्तिथ ठाकुर बाबा गुटुआ पर भागवत कथा जारी है।
दूसरे दिवस की कथा में सुश्री कृष्णा देवी ने कहा कि अम्रत पीने से तो सिर्फ शरीर की आयु में बृद्धि होती तो उसमें विकारो की आयु बढ़ जाती है लेकिन भागवत गीता का रसपान करने से तो हमारे अंदर जो विकार उत्पन्न होते वह दूर हो जाते हैं और ओर हमे मोक्ष की प्राप्ति होती है इसलिए हमें कोई भी काम करते रहते हुए भी ईश्वर का नाम लेते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि जब बरसात की एक बूंद सीप के मुंह मे गिरती है तो वह कपूर बन जाती है और सर्प के मुंह मे गिरती है तो जहर बन जाती है और धरती पर गिरते ही कीचड़ का रूप धारण कर लेती है इसलिये हमे संतो की संगत करना चाहिए ताकि हमारा जीवन समाज के काम आए और हम दूसरे जीवो के दुखों को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान कर सके जिससे हमारे ह्रदय में सुख की अनुभूति हो कथा के इस रसपान में भक्त बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं और उनके भजनों पर झूमते नजर आते हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें