Responsive Ad Slot

Latest

latest

अलर्ट धमाका: वाट्सअप पर ये मैसेज आये तो रहिये सावधान

शनिवार, 27 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। व्हाट्सअप पर एक सर्वे मेसेज वायरल हो रहा है। इस मेसेज में लिखा है कि अगर आप यह सर्वे फॉर्म भरते हैं तो आपको Amazon के 30 वें उत्सव पर फ्री गिफ्ट दिया जा रहा है। अगर आपके पास ऐसा मेसेज आया है तो आप बड़े स्कैम में फंस सकते हैं। क्योंकि ये मेसेज फेक हैं।
इस मेसेज में एक URL दिया गया है जिसे क्लिक करने पर फ्री गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा ऐसा लिखा है। URL पर क्लिक करने के बाद एक सर्वे पेज खुलता है। इस पेज के खुलने के बाद यूजर्स से उसकी कई पर्सनल जानकारियां ली जा रही हैं। इसमें यूजर की उम्र, जेंडर और आप कैसे अमेज़न सेवा को रेट करते हैं इससे जुड़ी जानकारी ली जा रही है। इस सर्वे में दिलचस्प बात ये भी पूछी जा रही है कि उपयोगकर्ता एंड्रॉयड फोन का उपयोग कर रहा है या आईफोन। पेज में एक टाइमर मौजूद है जो उपयोगकर्ता को अर्जेंनसी फील कराता है और यूजर जल्द बाज़ी के चक्कर में जाल में फंस जाता है। एक के बाद एक इन सभी सवालों के जवाब देने के बाद, यूजर को स्क्रीन कुछ गिफ्ट बॉक्सेस दिखेंगे जिसको क्लिक कर आपको लिखा दिखेगा की आप हुआवेई मेट 40 प्रो स्मार्टफ़ोन जीत चुके हैं। लेकिन इस गिफ्ट को पाने के लिए आपको ये क्विज 5 व्हाट्सएप ग्रुप या 20 व्यक्तिगत चैट में शेयर करना होगा। लेकिन हम आपको बताते हैं कि इस धोखे से कैसे बचें। 
ज्यादातर मामलों में, गिफ्ट कभी किसी को नहीं मिलता है। लेकिन यूजर्स इसको पाने के लिए दुष्चक्र में फंस जाते हैं। बता दें कि इस क्विज का URL जो यहां दिखाई देता है वह नकली है। हालाँकि, अधिकांश उपयोगकर्ता इसे नोटिस करने के लिए पर्याप्त सतर्क नहीं हैं। इसलिए, आपको यह समझने की जरूरत है कि कोई भी बड़ी कंपनी कभी भी अपनी किसी सर्विस से संबंधित सर्वे करने के लिए कोई गिफ्ट नहीं देती है। ऐसे घोटालों से बचने के लिए, URL लिंक को देखना उचित होगा। यह स्कैमर द्वारा मान्य URL के समान दिखने के लिए बनाया गया है, लेकिन जब आप इस URL को ध्यान से देखेंगे आपको इसमें कुछ जंक और अनवांटेड करैक्टर दिख जाएंगे। फिर भी सचेत न रहै तो आप मामू बन जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129