शिवपुरी। प्रशासन द्वारा टूरिस्ट वेलकम सेंटर में क्रियान्वित हुनर हाट कार्यक्रम में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशासन का सम्मान किया गया। नगर की सामाजिक इकाई टूरिज्म डेवलपर शिवपुरी ने कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार महिला एवम बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल, एसडीएम अरविंद वाजपेयी का शॉल श्रीफलों से स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष अमन चौधरी, संगठन के उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव, संगठन के सचिव राहुल शर्मा, संगठन की मिडीया प्रभारी महामाया शर्मा, संगठन के व्यवस्थापक मयंक त्रिपाठी एवं संगठन की मार्गदर्शिका कुमारी समीक्षा भार्गव इस दौरान उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें