देसी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु की जावेगी तैयारी
शिवपुरी। भारत के प्रसिद्ध एवं एशिया के चुनिंदा राष्ट्रीय अभयारण्य में से एक KUNO कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण मध्यप्रदेश एवं राजस्थान प्रदेश तथा कूनो नदी के आसपास शिवपुरी एवं श्योपुर तथा मुरैना की सीमा से लगा हुआ है। इस अभ्यारण की स्थापना 1981 में वन अभ्यारण के रूप में की गई थी वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा इसे संपूर्ण रूप से राष्ट्रीय अभ्यारण का दर्जा दिया था इस अभ्यारण को प्रमुख रूप से गुजरात के एशियाटिक शेरों यानि गिर अभ्यारण से लाकर यहां बसाने हेतु तैयार किया गया था। कूनो वन्य प्राणी अभ्यारण के डीएफओ श्री पीके वर्मा के मुताबिक 1996 में kuno सेंचुरी अस्तित्व में आई थी उस समय इसका क्षेत्रफल एरिया 344.686 वर्ग किलोमीटर था जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने कूनो का क्षेत्रफल 404.0 758 वर्ग किलोमीटर और बढ़ा दिया अब कूनो का क्षेत्रफल भारत ही नहीं वरन एशिया में सबसे बड़े अभ्यारण के रूप में है। वर्तमान में अभ्यारण का क्षेत्रफल 748.768 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हो गया है वहीं भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के प्रयासों से कूनो अभ्यारण को एक नई सौगात के रूप में भारत से 75 बरसों पूर्व विलुप्त चीता पैंथर को पुनः बसाने हेतु इस अभ्यारण का चयन किया गया है।
आइये देखिये क्या कहते हैं Arvind Singh Tomar अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन सहा संघ भोपाल सदस्य जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति संवर्धन परिषद शिवपुरी datcc Shivpuri. उनका कहना है कि अभ्यारण में चीतों की बसाहट हेतु तैयारियां जोरों पर हैं इस वर्ष के सितंबर में इनके आने की पूर्ण संभावना है विगत दिनों मध्यप्रदेश शासन वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री आलोक कुमार सिंह विगत दिवस kuno अभ्यारण के भ्रमण पर आए एवं समस्त स्थानीय प्रशासन के साथ तैयारियों का जायजा लिया तथा चीतों के दीदार हेतु पर्यटको की सुविधा हेतु shivpuri एवं श्योपुर प्रशासन को तैयारी करने के निर्देश दिए शिवपुरी जिले मैं माधव नेशनल पार्क में टाइगर के साथ चीतों को देखने पोहरी अनूविभाग से मात्र 16 किलोमीटर दूर कूनो अभ्यारण के प्रमुख अहेरा गेट को पर्यटकों की सुविधा रहवास तथा मनोरंजन हेतु विकसित करने के लिए शिवपुरी कलेक्टर श्री अक्षय सिंह द्वारा पहल करते हुए स्थानीय प्रशासन एवं DATCC के सक्रिय सदस्यों को निर्देश दिए जिस पर pohri एसडीएम श्री जेपी गुप्ता एसडीओपी निरंजन राजपूत pohri रेंजर श्री केपी धाकड़ तहसीलदार गुर्जर सहित राजस्व तथा वन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा kuno के प्रमुख गेट pohri से अहेरा का निरीक्षण किया और पर्यटक क्षेत्र विकसित हेतु 300 से 400 बीघा राजस्व भूमि का चयन किया गया उक्त भूमि जिला प्रशासन पर्यटन तथा अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आरक्षित कर प्रस्ताव मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को भेजेगी तथा शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह एवं जिला पुरातत्व एवं पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्यों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ उक्त चयनित स्थलों का स्वयं निरीक्षण करेंगे तथा उक्त भूमि पर साहसिक खेल जंगल ट्रैकिंग एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु संभावनाओं को देखेंग अभ्यारण के उक्त गेट के आसपास shivpuri जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में 672 हेक्टर राजस्व भूमि वन विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव दिया है एवं 300 हेक्टर से अधिक भूमि वन विभाग को जंगल विकसित करने हेतु प्रस्ताव प्रक्रिया में है. कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण में शिवपुरी जिले के क्षेत्र pohri से लगे अहेरा गेट पर पर्यटकों की सुविधा हेतु पर्यटन केंद्र एवं अन्य गतिविधियों हेतु तैयारी श्रीमान कलेक्टर महोदय shivpuri के निर्देश पर प्रारंभ कर दी गई है देसी विदेशी पर्यटक को खानपान रहबास तथा पार्क भ्रमण हेतु निजी निवेश के साथ पर्यटन विभाग से मदद लेने हेतु datcc शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भोपाल पर्यटन विभाग को पहुंचाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें