गुना। गुना-शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने क्षेत्रवासियों से 17 सितंबर को होने वाले महा वैक्सीनेशन अभियान में भाग लेकर टीकाकरण कराने की अपील की। गौरतलब है कि मप्र शासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में महा वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें सांसद डॉक्टर के पी यादव ने अपील करते हुए नागरिकों से कहा कि हमें अपने देश को कोरोना मुक्त कराना है, वेक्सिनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। जिन लोगों ने एक भी डोज नहीं लगवाया है, वह कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाएं तथा जिनका प्रथम डोज लग चुका है वह अपना दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं जिनके दोनों डोज लग चुके हैं वह अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें