Responsive Ad Slot

Latest

latest

श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया आज तो कल सीएम शिवराज आएंगे शिवपुरी

बुधवार, 29 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया आज शिवपुरी आएंगी और 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को शिवपुरी प्रवास पर रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 30 सितम्बर को भोपाल से प्रस्थान कर शाम 5 बजे शिवपुरी में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक तथा थीम रोड सौन्दर्यीकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। अगले दिन 1 अक्तूबर को सीएम शिवराज सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.30 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।
सीएम 1 को आएंगे
शुक्रवार 1 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे जिला खेल परिसर शिवपुरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा महिला स्वसहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम, सहरिया, वेगा और भारिया महिलाओं को आहार भत्ते का वितरण कार्यक्रम एवं बाढ़ राहत राशि का वितरण किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129