Responsive Ad Slot

Latest

latest

बड़ा धमाका: ठाकुर समाज की महिलाओं ने घेरी कोतवाली, मंत्री विसाहुलाल पर दर्ज करो केस

शनिवार, 27 नवंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बीते रोज अनूपपुर में मंत्री विसाहुलाल का ठाकुर महिलाओं को लेकर सामने आया बयान आज तूफान ले आया है। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल साहू पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिवपुरी कोतवाली में धरने पर महिलाएं एवं क्षत्रिय राजपूत समाज धरने पर बैठ घेराव कर रहा है। धमाका ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कल पलटवार प्रकाशित किया। आज नया मोड़ भी हम लेकर आये हैं। 
यह कहा था विसाहुलाल ने
मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा था कि ठाकुरों के घर की महिलाओं को घर से निकाल कर काम करवाना चाहिए ताकि समाज में समानता बनी रहे। अनूपपूर में बोलते हुए शिवराज सरकार के मंत्री ने कहा, 'दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए।
खासकर जितने बड़े-बड़े ठाकुर और कुछ और बड़े लोग वो सब अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद कर देते हैं...बाहर निकलने नहीं देते हैं। जितने धान काटने वाले, आंगन साफ करने वाले, गोबर लिपने वाले काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं..यहीं काम करते हैं।
ना..अरे भाई, महिलाओं को जब पुरुष और महिलाओं के बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबर काम करना चाहिए। अब सब अपने आप को पहचानो और पुरुष के साथ कंधे मिलाकर आप आगे आएं...और जितने बड़े-बड़े ठाकुर-वाकुर हैं ना उनके घर की महिलाओं को पकड़-पकड़ कर बाहर निकालें...उन लोगों को भी समाज के साथ काम करना चाहिए। तब ही ना महिलाएं आगे बढ़ेंगी।'
मध्य प्रदेश शासन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह बुधवार को फुनहा शहर में महिलाओं को पुरस्कार देने के लिए आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में ऊंची जाति के महिलाओं को काम करने की नसीहत देते हुए यह बात कही है। कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह अंजुम की पत्नी को लेकर विवादित बातें भी कही। इस विवादास्पद बयान को लेकर चुनाव आयोग ने भाजपा से 24 घंटों के अंदर जवाब भी मांगा था। हमने कहा था कि इसे लेकर बवाल मचना तय है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129