मध्य प्रदेश का संपूर्ण ब्राह्मण समाज करता है इस बयान की निंदा
शिवपुरी। मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज गुरु ने बताया कि हाल ही में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश के प्रभारी मनोहर राव द्वारा प्रेस वार्ता में सार्वजनिक रूप से बयान दिया गया है कि मध्य प्रदेश के ब्राह्मण और बनिया दोनों ही समाज मेरी एक एक जेब में रहते हैं मध्य प्रदेश का समस्त ब्राह्मण समाज इस बयान की घोर व कड़े शब्दों में मे निंदा करता है
गुरु ने बताया कि समस्त भारत और मध्य प्रदेश का संपूर्ण ब्राह्मण और बनिया समाज मात्र सम्मान का भूखा है ना की किसी की जोर जबस्ती का उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ 10 या 5 परसेंट ब्राह्मण बनिया होंगे जो राजनीति के गुलाम होंगे जो भाजपा प्रदेश प्रभारी मनोहर राव जी की जेब में रहते होंगे ना कि पूरा संपूर्ण समाज उन्होंने कहा कि प्रदेश का ब्राह्मण बनिया स्वाभिमान के साथ जीने वाला समाज है जिसने आजादी से लेकर आज तक ना जाने कितनी बार अपना योगदान देश व प्रदेश के हितों में दिया है लेकिन आज तक अपनी कुर्बानी का गुणगान कभी नहीं किया आज समस्त मध्यप्रदेश के संपूर्ण ब्राह्मण बनिया समाज को भाजपा प्रदेश प्रभारी मनोहर लाल जी के इस बयान से काफी ठेस पहुंची है जिसके लिए उनको समस्त प्रदेश के ब्राह्मण बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा समय रहते परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें क्योंकि जहां एक और प्रदेश के मुखिया और मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक मंच से सबका साथ सबका विकास नारा देते नजर आते हैं और उनके ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जो आज एक वर्ग को फोकस करने की बात कह कर ब्राह्मण और बनिया जैसे बुद्धि जीबी वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे हैं जबकि ब्राह्मण बनिया भाजपा का संपूर्ण वोट बैंक माना जाता है फिर भी इन इन लोगों के खिलाफ ऐसी बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें