Responsive Ad Slot

Latest

latest

'धमाका बधाई: पत्रकार, लेखक, इतिहासकार '#प्रमोद भार्गव' को 'स्टे्ट प्रेस क्लब, इंदौर देगा' '#शब्द ऋषि' 'सम्मान'

रविवार, 10 अप्रैल 2022

/ by Vipin Shukla Mama
नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी के हाथों 15 अप्रैल को इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में होगा यह अलंकरण समारोह
* प्रसिद्ध साहित्यकार नरेश मेहता की स्मृति में इंदौर में होता है,भव्य आयोजन
(डॉक्टर अजय खेमरिया की कलम से)
शिवपुरी। मित्रों, आपको जानकार प्रसन्नता होगी कि स्टेट प्रेस क्लब, इंदौर म.प्र. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 14, 15 एवं 16 अप्रैल 2022 को इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में करने जा रहा है। मूर्धन्य सम्पादक श्री राहुल बारपुते, श्री राजेन्द्र माथुर, श्री प्रभाष जोशी, श्री माणिकचंद वाजपेयी एवं श्री शरद जोशी की स्मृति में लगातार 13 वर्षों से आयोजित इस महोत्सव में करीब 20 राज्यों के 150 से अधिक वरिष्ठ संपादक और पत्रकार हिस्सा लेकर सम-सामयिक विषयों पर अपने विचार प्रकट करते हैं। इस मर्तबा महोत्सव “मीडिया कल, आज और कल” विषय पर केन्द्रित है। महोत्सव में चर्चाओं के छः अलग-अलग सत्र तथा तीनों दिन सांस्कृतिक समारोह भी आयोजित किए गए हैं। महोत्सव की आधारशिला भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-राष्ट्रपति माननीय श्री भैरो सिंह जी शेखावत ने रखी थी।
महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार 15 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:00 बजे श्रीनरेश मेहता स्मृति शब्द ऋषि सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। मूर्धन्य साहित्यकार श्री मेहता की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में म.प्र. के प्रमोद भार्गव समेत 14 रचनाधर्मी पत्रकारों को यह सम्मान दिया जाएगा। आपने अपने पत्रकारीय दायित्वों के साथ-साथ पुस्तक लेखन का भी उत्कृष्ट कार्य किया है। प्रमोद भार्गव की पत्रकारिता पर *मीडिया का बदलता स्वरूप* पुस्तक आई थी।इस पुस्तक अब तक कई संस्करण निकल चुके हैं।भार्गव की साहित्य में भी गहरी पैठ है।उनका *दशावतार*उपन्यास अत्यंत चर्चित हुआ है। एक विशिष्ट लेखक व पत्रकारों की  समिति ने प्रमोद भार्गव समेत अन्य नामों का चयन इस वर्ष के शब्द ऋषि सम्मान के लिए किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129