भोपाल। मध्यप्रदेश की नगरीय निकायों के चुनाव के लिए नगर पालिका सहित नगर परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण आज भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में किया गया। शिवपुरी अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुई है इसलिए कोई भी महिला इस पद पर आसीन हो सकेगी। प्रदेश में 99 नगर पालिका में से 28 नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। आरक्षण की शुरुआत अनुसूचित जाति के आरक्षण से हुई, इसके लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से 8 महिलाओं के लिए हैं। वहीं ST के लिए 6 सीटें आरक्षित हुई, इनमें तीन महिला के लिए रिजर्व की गई। 50 सीटों का रिजर्वेशन अनारक्षित के लिए हुआ इनमें से 25 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। महापौर के लिए दिसंबर 2020 में कराई गई आरक्षण प्रक्रिया ही मान्य होगी। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं कमिश्नर नगरीय प्रशासन व विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका परिषद सहित नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर व अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम 1999 के अंतर्गत अध्यक्ष पदों के संशोधित आरक्षण की कार्रवाई की जा रही हैं। प्रदेश के 317 नगरीय निकायों में चुनाव होना हैं, जिनमें 16 नगर निगम भी शामिल हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण नहीं होगा। प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं।
SC के लिए 15 में से 8 महिलाओं के लिए आरक्षित
99 नगर पालिका में सबसे पहले आरक्षण की शुरुआत अजा वर्ग से हुई, इसके लिए 15 पद आरक्षित किए गए इनमें से 8 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें बड़ी नगर पालिका नागदा (उज्जैन) अजा महिला सीट हो गई है। बीना इटावा वापस महिला के लिए आरक्षित हुई है। यह पिछली बार भी महिला सीट थी।अजा कैटेगिरी के लिए हुईं ये रिजर्व
मकरोनिया बुजुर्ग सागर, खुरई सागर (महिला),
दमुआ (महिला), डबरा, गोहद (महिला), सारणी,
आमला, चंदेरी, बीना इटावा (महिला), लहार
(महिला), गोटेगांव (महिला), महाराजपुर, नागदा
ST के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई, इसमें से 3 सीटें महिला के लिए रिजर्व रखी गई हैं। मलाजखंड, झाबुआ, अलीराजपुर (महिला), ST के लिए 6 सीटें आरक्षित, इनमें तीन महिला के लिए रिजर्व हैं। इधर कांग्रेस ने ओबीसी के आरक्षण को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए । कांग्रेस नेता जेपी धनोतिया ने 27% आरक्षण देने की बात कही। इस पर कुछ देर के लए प्रक्रिया रूकी रही।
नगर पालिका के आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है
शिवपुरी अनारक्षित महिला
नर्मदापुरम होशंगाबाद OBC महिला
छतरपुर OBC महिला
शहडोल OBC
दमुआ SC महिला
डबरा SC
खुरई SC महिला
मकरोनिया बुजुर्ग SC
गोहद SC महिला
सारणी SC
आमला SC
चंदेरी SC
बीना इटावा SC महिला
लहार SC महिला
गोटेगांव SC महिला
महाराजपुर SC
नागदा SC महिला
भिंड SC महिला
मलाजखंड ST
झाबुआ ST
अलीराजपर ST महिला
पाली ST
बड़वानी ST महिला
बिजूरी ST महिला
सबलगड़ OBC
धार OBC महिला
आष्टा OBC महिला
रायसेन OBC महिला
सिरोंज OBC
सनावद OBC महिला
नेपानगर OBC महिला
पनागर OBC
श्योपुरकलां OBC महिला
राघौगढ़ OBC
मनावर OBC
खाचरौद OBC
शुजालपुर OBC महिला
जावरा OBC महिला
मंदसौर OBC महिला
इटारसी OBC
हरदा OBC महिला
ब्यावरा OBC महिला
रहली OBC
दमोह OBC
मैहर OBC महिला
पांडुरना OBC
जुन्नारदेव जामई OBC
सिवनी OBC
मंडला OBC
बैतूल अनारक्षित महिला
विदिशा अनारक्षित महिला
राजगढ़ अनारक्षित महिला
पिपरिया अनारक्षित महिला
गढ़ाकोटा अनारक्षित महिला
पन्ना अनारक्षित महिला
खरगोन अनारक्षित महिला
बालाघाट अनारक्षित महिला
नैनपुर अनारक्षित महिला
धनपुरी अनारक्षित महिला
महिदपुर अनारक्षित महिला
बैरसिया अनारक्षित महिला
मुलताई अनारक्षित महिला देवरी अनारक्षित महिला
दतिया अनारक्षित महिला
गुना अनारक्षित महिला
बारासिवनी अनारक्षित महिला
चौरई अनारक्षित महिला सौसर अनारक्षित महिला
अमरवाड़ा अनारक्षित महिला
करेली अनारक्षित महिला
नीमच अनारक्षित महिला
अंबा अनारक्षित महिला
मंडीदीप अनारक्षित महिल
महापौर के लिए आरक्षण प्रक्रिया हो चुकी है पूरी
भोपाल अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
मुरैना अनुसूचित जाति महिला
उज्जैन अनुसूचित जाति
बुरहानपुर सामान्य महिला
छिंदवाड़ा अनुसूचित जनजाति
कटनी सामान्य महिला
सतना अन्य पिछड़ा वर्ग
रतलाम अन्य पिछड़ा वर्ग
खंडवा अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
सागर सामान्य (महिला)
ग्वालियर सामान्य (महिला)
देवास सामान्य (महिला)
इंदौर अनारक्षित
जबलपुर अनारक्षित
रीवा अनारक्षित
सिंगरौली अनारक्षित

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें