
गृह क्लेश से इस कदर आई तंग की कलेजे के दो टुकड़ों को साथ लेकर लगा दी कुएं में छलांग, मौत
भौंती। पति से आयदिन झगड़ा ताने से तंग आकर एक महिला ने घातक कदम उठाया और कलेजे के दो टुकड़ों के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर मायके पक्ष से भाइयों ने आरोप लगाए हैं की उनका जीजा कोई काम नहीं करता था। शराब, नशे के लिए बहिन को मायके से रुपए लाने मजबूर करता था। उन्होंने सास ससुर पर भी आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के महोबा ग्राम रठन पुरवा में गृह क्लेश के कारण एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुआ में कूदकर जान दे दी। महिला पार्वती कुशवाह उम्र 30 साल पत्नी पवन कुशवाह उम्र 34 साल की पत्नी पार्वती ने अपने दो बच्चे नीतू उम्र 8 साल सुधीर उम्र 5 साल के साथ बीती रात कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार पति पत्नी में लड़ाई झगड़ा होता रहता था जिसके चलते पार्वती रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकल गई उसके पति ने आस पड़ोस में ढूंढने के बाद भौंती थाने सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो सुबह कुएं में उन तीनों की लाश तैरती मिली मृतकों का पीएम करा कर छानबीन शुरू कर दी है।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें