Responsive Ad Slot

Latest

latest

नगर के समग्र विकास की नई ईबारत लिखने के लिए भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ और जनसेवी प्रत्याशियों को चुनना होगा : हरिसिंह यादव

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 16 व 17 के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 16 व 17 में भाजपा की बूथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर के 39 वार्डों में कमल खिलाने का विजय संकल्प लिया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने एकसूत्र में बंधकर इस महत्वपूर्ण निर्वाचन में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने की बात कही। संगठन सर्वोपरी के भाव को लेकर जनाशीर्वाद का लक्ष्य अंत्योदय के समग्र कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का जनसंकल्प लिया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौ​तिया ने बताया कि बूथ बैठक में शिवपुरी नगर पालिका प्रभारी हरिसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष नवाबसिंह कुशवाह, भाजपा मीडिया प्रभारी गुना विकास जैन सहित भाजपा प्रत्याशी लालजीत आदिवासी, राजा यादव सहित वार्ड के बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ सहित वार्ड के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए  नगर पालिका प्रभारी हरिसिंह यादव ने कहा कि आज की घड़ी बड़ी निर्णायक है। नगर के समग्र विकास की नई ईबारत लिखने के लिए पार्टी के निष्ठावान, कर्मठ और जनसेवी प्रत्याशीयों को चुनना होगा। जो जनाशीर्वाद प्राप्त कर नगरपालिका में अपने वार्ड की समस्याओं को उठाते हुए विकास के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। पार्टी में ऐसे जन संकल्पी कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है, जो जन सेवा का भाव लेकर सदा-सर्वदा तत्पर रहते है। वहीं दूसरी और दसरों दलो में ढूंढे से भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे है। यहीं है सेवा ही संगठन और सेवा ही संकल्प का मूलमंत्र है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नबावसिंह कुशवाह  ने कहा कि नगरीय चुनाव में संगठन का कोई भी प्रत्याशी हो वह तो केवल मात्र एक प्रतीक है। सही मायनों में असली उम्मीदवार तो कार्यकर्ता है। इसका प्रमाण कार्यकर्ताओं ने अपने त्याग, तपस्या और बलिदान से दिया। जिसका परिणाम है कि आज भाजपा की अनेक राज्यों और केन्द्र में स्वयं के बहुमत वाली सरकारें हैं। बस इसी कारवां को जन-जन के निहितार्थ आगे बढ़ाना है। इसके अलावा उन्होंने अनेक बाते कही। वहीं गुना जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने मडिया मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह आप सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़कर भी जन—जन तक पहुंच सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129