Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: नवनिर्वाचित विजयी पार्षदों का हुआ सम्मान समारोह आयोजित

शनिवार, 23 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
जो सही दिशा, पार्टी की गाइड लाइन पर चलता है उनको समाज कभी नहीं भुलाता : बाथम
शिवपुरी। आज एतिहासिक दिन है नवगठित पार्षदों के लिए जो नगर पालिका में बैठने वाले हैं। अब आप सब कार्यकर्ता के साथ—साथ नेता भी बन गए हो। आप सिलेक्टेड नहीं इलेक्टेड नेता हो। अब आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है क्योंकि अब आप राजनीतिक दहलीज पर आ गए हो। जो समाज के साथ चलता है, समाज में दिखता है, जो सही दिशा, पार्टी की गाइड लाइन पर चलता है उनको समाज कभी नहीं भुलता। इसलिए आप सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को यह बात ध्यान में रखनी है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने आज होटल पीएस में आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह के दौरान कही। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि आप आपको समझना है कि पार्टी क्या है। यह समझ में आ गया तो सब समझ में आ गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी वह होती है जिसका विचादा होता है। पार्टी वह होती है जिस विचार के लिए पीढ़िया खप गई हों। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अम्मा महाराज ने पार्टी के लिए जो समर्पण किया उसी का परिणाम है कि आज पार्टी यहां तक पहुंची है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि 39 साल पहले वार्ड क्रमांक 13 से नपा का चुनाव लडत्रे और 300 वोटों से जीते थे। पार्टी ने उपाध्यक्ष के लिए लड़ाया उस समय 42 वोट हुआ करते थे। मुझे 20 वोट मिले और सामने वाली प्रत्याशी को 22 वोट मिले लेकिन बाद में दो वोट रिजेक्ट हो गए। कलेक्टर ने पर्ची डाली जिसमें मेरा नाम सामने आया और मैं नगर पालिका का उपाध्यक्ष बना। पार्टी ने मुझे 5 बार विधानसभा का टिकट दिया और 3 बार विजयश्री हासिल की। खटीक ने कहा कि वह यह बात पार्षदों को इसलिए बताना चाह रहे हैं कि पार्टी में लगन और ईमानदारी के साथ करोगे तो बहुत आगे जाओगे। जो पार्षद बने हैं वह हर 8 दिन में जनता के पास जाएं उनके सुख—दुख की सुने एवं उनकी समस्या हल करवाएं। कौशल विकास निगम के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सारी नगर परिषद व नगर पालिका भाजपा बना रही है। जब यहां कांग्रेस की नगर पालिका थी तो अनेक व्यवधान थे। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया काम लाती थी तो नपा काम को लंबा खींच देती थी। अब सौभाग्य से नपा भाजपा की बनने जा रही है अब विकास की गति बढ़ेगी। बिरथरे ने कहा कि अबकी बार जो महिलाएं पार्षद चुनकर आई है वह ही काम करें उनके पति देव काम नहीं करेंगे। अब हम पूर्ण बहुमत के साथ नपा में काम करेंगे। जनता भाजपा के कमल के साथ है और हम सब उसका सम्मान रखेंगे। पूर्व विधायक माखनलाल राठौर ने कहा कि आज एतिहासिक क्षेण के अवसर पर हम सभी मौजूद है। राठौर ने उन कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे व मेहनत की। राठौर ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि आप राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हैं। भाजपा कार्यकर्ताखेत का चना नहीं लोहे का चना होता है जिसे कोई चबा नहीं सकता। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि वह जनता के हित में कार्य करें। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हम बहुमत के साथ आए हैं। आप सबसे अपेक्षा है कि इस बार नपा सुदृढ व सुचारू चले। भाजपा के कई पार्षद अधिक वोटों से जीतकर आए हैं यह गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का ठीक से संचालन करना नपा की जिम्मेदारी है उसका पालन करवाएं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मुकेश चौहान, दिलीप मुदगल, अशोक खंडेलवाल, रामकली चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, महेश लोधी, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, गिर्राज शर्मा आदि मौजूद रहे।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129