मध्यप्रदेश। दुनिया भर में बेशकीमतों हीरों के लिये पहचान रखने वाले MP के पन्ना जिले की प्रज्ञा सिंह ने लंदन इंग्लैंड में हुई
कामनवेल्थ तलवारबाजी चैपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर भारत और अपने गृह प्रदेश, मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कहा जाए तो पन्ना को प्रज्ञा सिंह के तौर पर एक नया डायमंड मिल गया है। भोपाल फेंसिंग अकादमी की फेंसर प्रज्ञा सिंह ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। प्रज्ञा ने न्यूज़ीलैंड के साथ हुआ क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्कोर 45/40 से जीता, सेमीफाइनल मुकाबला आस्ट्रेलिया से स्कोर 45/39 के साथ जीता लेकिन फाइनल मुकाबला इंग्लैंड स्कोर 35/45 से हार गई। कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप ईपी प्रतियोगिता दिनांक 09 अगस्त से 20 अगस्त 2022 केे बीच लंदन, इंग्लैंड में हुई थी। इस बड़ी उपलब्धि पर जब वह MP लौटी तो मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रज्ञा का हौंसला बढ़ाया और शाबाशी देते हुए और कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रज्ञा सिंह कामनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रमण्डल तलवारबाजी प्रतियोगिता में टीम के साथ रजत पदक जीतने के बाद भोपाल स्थित फेंसिंग अकेडमी पहुंच चुकी है। इस प्रतियोगिता में 35 से ज्यादा देशों के एक हजार से ज्यादा प्रतियोगी शामिल हुए।
पन्ना की रहने वाली हैं प्रज्ञा
राष्ट्रमण्डल (कामनवेल्थ) तलवारबाजी चैपियनशिप में पन्ना जिले की होनहार प्रज्ञा सिंह जूनियर महिला ग्रुप में देश के लिये रजत पदक जीतकर लाई हैं। प्रज्ञा सिंह के साथ भारतीय जूनियर महिला एपी तलवारबाजी टीम ने चंड़ीगढ़ की काश्वी गर्ग हरियाणा की तनिक्षा खत्री, महराष्ट्र की ज्ञानेश्वरी खत्री शामिल हुई।
पदक 11 और सिल्वर मेडल दूसरा
अन्तर्राराष्ट्रीय स्तर पर प्रज्ञा सिंह का यह दूसरा सिल्वर मेडल है। जबकि प्रज्ञा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 11 पदक जीत चुकी है। इसके पहले प्रज्ञा 24 फरवरी से 03 मार्च तक उज्बेकिस्तान में एशियन फेसिंग चैपियनशिप में महिला जूनियर वर्ग में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी है। अब प्रज्ञा ओलम्पिक में खेलकर भारत के लिए पदक जीतना चाहती है और इसके लिए कठोर परिश्रम कर रही हैं।
प्रज्ञा सिंह को MP के टेलेंट सर्च ने खोजा
6 साल पहले तक नहीं आती थी तलवारबाजी
पन्ना के किसान नरेंद्र सिंह चौहान की चौथे नंबर की बेटी प्रज्ञा को छह साल पहले तक तलवारबाजी नहीं आती थी। लेकिन जब MP खेल विभाग के MP टेलेंट सर्च की जानकारी बड़ी बहिन के ससुराल वालों ने दी तो प्रज्ञा भोपाल आई। इस बीच मां का निधन हुआ तो हौंसला टूटा लेकिन दादा और पिता की समझाइश पर फिर भोपाल लौटी और अथक मेहनत से आज तलवारबाजी में इसका कोई सानी नहीं हैं।
खेल मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे मध्यप्रदेश की पुंडीर में प्रज्ञा जैसे ब्रह्मास्त्र एकत्रित करने में जुटीं
बता दें की मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में खेल मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे मध्यप्रदेश की पुंडीर में प्रज्ञा जैसे ब्रह्मास्त्र एकत्रित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। जिसका परिणाम आज विदेश की धरती पर भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाता नजर आ रहा है। मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने दी प्रज्ञा को बधाई
लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के ईपी इवेंट में हमारी फेंसिंग अकादमी की फेंसर बेटी प्रज्ञा सिंह ने रजत पदक जीतकर देश और मध्यप्रदेश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित किया है। आज भोपाल स्थित निवास पर प्रज्ञा सिंह से मुलाकात कर इस उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। @यशोधराराजेसिंधिया
@ianuragthakur @IndiaSports @ChouhanShivraj @Media_SAI
-इधर छाई प्रियांशी
प्रियांशी परजापत 50 किग्रा अकादमी बोर्डिंग पहलवान ने दिनांक 15 से 21 अगस्त 2022 के बीच जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप सोफिया बुल्गारिया में भाग लिया।मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने दी बधाई
बधाई बेटी प्रियांशी
मध्यप्रदेश कुश्ती अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटी प्रियांशी को बुल्गारिया के सोफ़िया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आप अपनी मेहनत व परिश्रम के बूते अनेकानेक सफलताएं अर्जित कर देश का नाम रोशन करें। शुभकामनाएं। @यशोधराराजेसिंधिया

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें