Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की द्वितीय सभा नरवर मगरोनी में संपन्न, जियो और जीने दो संदेश को सलमान पठान का सम्मान कर किया सार्थक

सोमवार, 14 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
मगरोनी। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की द्वितीय सभा नरवर की मगरोनी स्थित पारस वाटिका में हुई। खास बात ये रही कि जैन मिलन की कार्यकारिणी सभा में जियो और जीने दो के सिद्धांत का पालन करते हुए सलमान पठान का सम्मान किया गया। सलमान जिले में सर्प पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ते हैं, जिससे मानव और सर्प दोनों सुरक्षित होते हैं, इसीलिए सलमान का सम्मान किया गया। इसके पहले भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की द्वितीय कार्यकारिणी सभा नरवर मगरोनी में शाखा जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला नरवर मगरौनी महिला जैनोदय नरवर ने पारस वाटिका मगरोनी में सभी का आयोजन किया।
जिसमें मुख्य अतिथि वीर प्रवीण जी जैन गंगवाल, विशिष्ट अतिथि वीरांगना शीला जी जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर राजेश जैन बंटी क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना अनिता जैन जी की उपस्थिति रही। मंच संचालन इंजी. वीर राजेन्द्र जी जैन एवं वीर उमेश जैन द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष वीर सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि जैन मिलन की प्रथम क्षेत्रीय बैठक का आयोजन भिंड में हुआ था एवं द्वितीय बैठक का आयोजन नरवर मगरोनी में रखा गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक के रूप मे अतिवीर विनोद जैन जी एवं अतिवीर अरुण जैन जी द्वारा समाज के सम्मानियों से कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई जिसमें  ध्वजारोह श्री मदनलाल जी जैन ने किया, मंच उद्घाटन श्री अशोकचंद जैन सर्राफ, चित्र अनावरण श्री जिनेन्द्र जैन बल्लो, दीप प्रज्ज्वलन सेठ श्री कैलाश नारायण अग्रवाल जी ने किया। वीरांगना विनीता जैन, वीरांगना लक्ष्मी जैन, वीरांगना सविता जैन ने महावीर प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बाहर से आए हुए अतिथियों, पदाधिकारीयो एवं शाखा अध्यक्ष का समस्त सदस्यों सहित तिलक लगाकर  साफा पट्टिका से सम्मान किया गया। जैन मिलन संस्था ने भगवान महावीर स्वामी के दिए हुए शुभ संदेश जियो और जीने दो की राह पर चलकर प्रकृति पर रह रहे जीव जंतुओं, सर्पो को पकड़कर जंगल में छोड़ने का पुनीत कार्य कर रहे नरवर के भाई सलमान पठान का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बीच में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा नृत्य, गीत प्रस्तुत किया गया। वीरां अनिता जैन मगरौनी द्वारा प्रतियोगिता आयोजन कर सभी को गिफ्ट प्रदान किये गए। आभार वीर संजीव जैन सिंघई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे अध्यक्ष वीर दिनेश जैन, मंत्री अरुण जैन, मनीष जैन, वीरांगना भारती जैन, वीरांगना टीना जैन, वीरांगना नीलू जैन प्रधान एवं जैन मिलन के समस्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गण एवं शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत सभी ने साथ मिलकर राजस्थानी भोजन का आनंद उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129