Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: दो सगी बहनो मोनिका और सोनम का मप्र पुलिस में हुआ चयन

रविवार, 20 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दोनों ने कहा, माता पिता सपना हुआ पूरा
मोनू प्रधान की कलम से साभार
कोलारस। नगर में रहने वाली दो सगी बहनों का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ है। उनके चयन से जहां नगर और समाज में खुशी है। वहीं बेटियों की उपलब्धि पर परिवार भी गौरवान्वित है।  नगर के कोली मोहल्ले में रहने वाले रामचरण कोली कि दो बेटियो मोनिका (24) व सोनम (22) जिनका चयन मप्र पुलिस में हुआ है। उनके पिता नगर में छोटी सी दुकान करते है उसी व्यवसाय से उनहोने बच्चों को पड़ाया है। और इसी दौरान बड़ी बेटी मोनिका कि 4 वर्ष पहले शिवपुरी में शादी कर चुके है। अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी ससुराल में मोनिका ने अपनी बहन सोनम के साथ मिलकर मप्र पुलिस कि तैयारी की पुलिस की भर्ती में शामिल हुई थीं। रिजल्ट घोषित होते ही दोनो बहनो का चयन मप्र पुलिस में हो गया। मोनिका और सोनम दोनो का सपना पुलिस में जाने का था जिसे उन्होंने अपने रिवार के लिए साकार किया। अब आगे दोनो बहने कुछ मेडिकल और पुलिस बैरिफीकेशन करने के बाद वह ट्रेनिंग में शामिल होंगी। दोनो बहनो के पुलिस में चयन होने के बाद परिजनो ने बेटियों की सफलता पर खुशी जताई है।




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129