Responsive Ad Slot

ब्राह्मण समाज ने किया सिविल जज में चयनित शुभम का सम्मान

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
सतत कठिन परिश्रम व लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा को बताया सफलता का राज
शिवपुरी। उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा में 71 वी रैंक प्राप्त कर सिविल जज के पद पर चयनित शुभम द्विवेदी का ब्राह्मण समाज के द्वारा सम्मान किया गया। शुभम द्विवेदी ने यह उपलब्धि द्वितीय प्रयास में हासिल की।विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा एवं प्रवक्ता महावीर मुदगल ने बताया कि शुभम द्विवेदी ने कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति ध्रुव निष्ठा, पारिवारिक सपोर्ट से सिविल जज परीक्षा में 71 वीं रैंक प्राप्त कर चयनित हुए हैं । उन्होंने इस सफलता का श्रेय ईश्वर के साथ-साथ माता-पिता एवं गुरुओं को दिया।कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल ने किया।
परिवार व समाज को गौरवान्वित करने पर ब्राह्मण समाज ने उन्हें प्रतीक चिन्ह शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की है। बधाइयां देने वालों में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे खजूरी, विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा, सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा सिरसौद, भार्गव समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण भार्गव, सचिव अरविंद सरैया, परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष विपिन पचौरी, कमल उपाध्याय, मुन्ना लाल द्विवेदी, महावीर मुदगल, राजू शर्मा पिपरघार कोषाध्यक्ष, राम प्रकाश शर्मा, नरेंद्र थापक सिंहनिवास, चंद्रशेखर दांतरे, राधेश्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल है।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129