पिछोर। ग्राम मनपुरा में मंगलवार को दो भाईयो की लाश बावड़ी से मिलीं हैं। बताया जा रहा हैं की मनपुरा निवासी संजू संजय वंशकार के चार बेटे हैं। इनमें से आज तीन बकरी चराने गए थे। जब प्यास लगी तो दो पुत्र खुली बावड़ी में गए और दोनों भाईयों की कुआं बावड़ी में गिरकर मौत हो गई। तीसरे बेटे ने जानकारी दी तो परिवार जन और पुलिस मौके पर गई। शवों का पीएम करवाया गया।मौके पर पूरा गांव एकत्रित हो गया था। जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता संजू संजय कुमार ने बताया की उसके 4 बेटे हैं। जिसमे से तीन बेटे बकरी चराने गए थे। तभी बेटा नायब बंशकार उम्र 5 साल निवासी मनपुरा बड़ा बेटा सनी बंशकार उम्र 10 साल कुए पर पानी पीने के लिए गए थे जो कुएं में गिर गए तीसरे बेटे ने घर आकर दोनों बेटों की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर एक बेटे कों निकाल कर शिवपुरी लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं कुछ समय बाद दूसरे बेटे को निकालकर मनपुरा स्वास्थ केंद्र पहुंचे जहां उसे भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव में शोक की लहर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें