Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका श्रद्धांजलि: वयोवृद्ध समाजसेवी और पूर्व नपाध्यक्ष सेठ सांवलदास गुप्ता की पुण्यतिथि पर हुए कई आयोजन

मंगलवार, 2 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। रहें ना रहें हम, महका करेंगेबन के कली बन के सबा बाग़े वफ़ा में...मजरूह सुल्तानपुरी रोशन की ये पंक्तियां हर किसी के मन की ख्वाब होती हैं लेकिन इसके लिए जीवन का आचरण कुछ इस तरह बेदाग और जन जन से जुड़ा रखना पड़ता हैं की जब हम दुनिया में न हों तब भी लोग याद करें। हम आज एक ऐसी ही सख्शियत सेठ सांवलदास गुप्ता जी को याद कर रहे हैं जिनको नगर शिवपुरी या जिले के लोग ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के लोग बखूबी जानते थे। उनके सेवा कार्य उनकी पहचान बने। एक समय राजनीति जिनके इशारे पर चला करती थी। नगर पालिका के आप तीन बार अध्यक्ष रहे। दिव्यांग हितार्थ आज की सबसे बड़ी संस्था मंगलम के सर्जन में भी उनकी भागीदारी रही। तो नागरिक बैंक से लेकर शहर कांग्रेस के लम्बे समय तक आप अध्यक्ष भी रहे। सिंधिया राज घराने के करीबी सेठ सांवलदास गुप्ता की मंगलवार को सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें नगर के लोगों ने याद किया। कई कार्यक्रम आयोजित किए। माधव चोक स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसादी का वितरण किया गया। जबकि गरीबों को भोजन कराकर होटल वनस्थली पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वे ऐसी सख्शीयत थे की उनकी पुण्यतिथि पर कल बुधवार को सुबह 9 बजे होटल वनस्थली पर फलों का वितरण किया जायेगा। मुकेश जैन पत्रकार ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। 
उनकी पुण्यतिथि पर रामविलास, ओमप्रकाश, डॉ. गोविंद प्रसाद, सुरेश चंद, हरगोविंद, दुर्गाप्रसाद, मोहन चंद, पुरूषोत्तम दास, राधेश्याम, अनिल, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता एवं समस्त गर्ग परिवार के अलावा विवेक श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, नवीन गुप्ता,  चुनमुन,  प्रशांत गुप्ता, प्रतीक अमन गुप्ता, वैभव गुप्ता, जीतू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मुन्नलाल कुशवाह, मुकेश जैन, दीपक गोयल, पिंकी अरोरा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129