ये बिंदु होंगे खास
बताया जा रहा है की बैठक में कमजोर सीटों के लिए मंथन होगा। नेताओं की विधानसभा सीटों और अलग अलग वर्गों को साधने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। नाराज नेताओं को संगठित और जवाबदारी देने पर भी चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने और मोदी के मन में मप्र थीम की लॉन्चिंग की भी रणनीति बनेगी।
शाह के आगमन से पहले लगे महानगर में पोस्टर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौर से पहले शहर में विवादित पोस्टर्स लगे हैं। ये किसने लगवाए ये ज्ञात नहीं लेकिन इन पर लिखा है, गृहमंत्री जी हमें हमारी सुरक्षा की चिंता हैं, क्योंकि मध्यप्रदेश अजब हैं, गजब हैं। 50% सरकार अत्याचार और दुष्कर्म में नंबर-1 प्रदेश में आपका स्वागत है। ये पोस्टर्स भोपाल के सेकंड स्टॉप और व्यापमं चौराहे पर लगे हैं। पोस्टर में महाकाल लोक घोटाला और आदिवासी-दलितों पर अत्याचार का जिक्र किया गया है। पोस्टर के अंत में लिखा है 'सौजन्य - मध्यप्रदेश के समस्त जागरुक नागरिक'। इसमें एक बारकोड स्कैनर भी लगाया गया है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगाई गई है। हालाकि बीजेपी ने इसे कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें