SHIVPURI शिवपुरी। जिले के ख्यातिनाम लेखक एवम वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव को दिनांक 25 जुलाई 2023 को भोपाल में सम्मानित किया गया। भोपाल के रविंद्र नाथ टैगोर भवन में मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग साहित्य अकादमी द्वारा "लोक कवि ईसुरी" सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, फ़िल्म अभिनेता श्रीआशुतोष राणा, साहित्य अकादमी निदेशक डॉ विकास दवे और संस्कृति विभाग के सचिव श्री अदिति कुमार त्रिपाठी जी ने संयुक्त रूप से दिया। सम्मान में शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और इक्यावन हजार रुपए का चेक दिया गया। यह सम्मान भार्गव जी को उनकी पुस्तक "सहरीया आदिवासी: जीवन और संस्कृति" पर दिया गया है। इस सम्मान के लिए उन्होंने संस्कृति विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें