Bhopal। मध्यप्रदेश की 2792 अवैध कॉलोनियां अब वैध हो गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा जबलपुर में सु-राज कॉलोनी योजना का शुभारंभ करते हुए की है। उन्होंने कहा कि हर गरीब के पास अपना एक मकान होना चाहिए। अवैध कॉलोनियों के वैध होने के बाद वहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बिल्डिंग परमिशन दी जा सकेगी।
सीएम ने कहा कि जनता ने खून पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदा और फिर मकान बनवाया । कॉलोनी बनते ही सरकार आती है, प्रशासन आता है और फिर कॉलोनी अवैध घोषित कर देता है। सीएम ने कहा कि अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर नहीं मिल पाया, उन्हें सीएम जन आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर जिले के कटंगी और पौंडी को तहसील बनाने की घोषणा की है।
.png)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें