Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: मध्यप्रदेश का 53 वा जिला बना मऊगंज, अब तक रीवा का हिस्सा था, राजपत्र में हुआ प्रकाशन

रविवार, 13 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। अब तक रीवा में शामिल मऊगंज अब मध्यप्रदेश का 53वां जिला बन गया है। सरकार की तरफ से इसके लिए 13 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है। रीवा जिले की 3 तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी को शामिल  कर इस नवीन जिले का गठन किया गया है। जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। जिसकी कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी। इनमें 6 लाख मतदाता होंगे। 
ये जारी हुई अधिसूचना
मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय, भोपाल
// आदेश //
क्रमांक: F. Rev/6/0006/2023/ सात/शा-7
भोपाल, दिनांक: 13/08/2023
मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 13 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार एतद् द्वारा इस आदेश के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से रीवा जिले की 03 तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी को समाविष्ट कर नवीन जिला मऊगंज का गठन करती है जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। जिला मऊगंज के गठन उपरांत शेष रीवा जिले में 09 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर जवा, पोंधर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगवां शेष रहेंगी।
मध्य प्रदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार (चन्द्रशेखर वालिम्बे) अपर सचिव
म.प्र. शासन, राजस्व विभाग
भोपाल, दिनांक: 13/08/2023
क्रमांक: F.Rev/6/0006/2023/ सात/शा-7 भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग के आदेश क्रमांक F. Rev/6/0006/2023/ सात/शा-7, दिनांक 13/08/2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद् द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
चन्द्रशेखर वालिम्बे अपर सचिव म.प्र. शासन, राजस्व विभाग













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129