Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: एबीवीपी शिवपुरी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शनिवार, 12 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एबीवीपी संगठन शिवपुरी के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मानवता साहूजी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर मंत्री रमन राठौर  ने बताया की यह तिरंगा यात्रा कमलागंज , माधव चौक,गुरुद्वारा चौक,राजेश्वरी रोड होते हुए तात्या टोपे स्मारक पर समाप्त हुई।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगता में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी को 6 सेकंड में परास्त करने वाले बलवीर रावत, प्रियम नेगी एवं निखिल बेड़िया का सम्मान किया गया।
बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूरे मध्यभारत प्रांत में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के समापन मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मानवता सावजी ने कहा कि - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आप जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें विद्यार्थी परिषद में कार्य करने का अवसर मिला। स्वतंत्रता के पश्चात युवाओं को सही मार्ग दिखाने वाला कुछ युवाओं द्वारा विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया,  आज 75 वर्षों बाद वह वटवृक्ष बन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा संगठन है जो छात्र हितों के साथ-साथ देशहित व समाजहित मैं भी कार्य करती है। देश में जब भी कोई विपत्ति आती है तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रथम पंक्ति में कार्य करने का काम करते हैं जब कोरोना काल में सभी घरों में क़ैद होकर रह गए थे, तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर निकालकर समाजहित में हरसंभव कार्य कर रहे थे जिसमे भोजन वितरण, रक्तदान, ऑक्सीजन की व्यवस्था, राशन वितरण जैसे अनेकों कार्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए। जब हम बात करते हैं महिला सुरक्षा कि तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ऋतुमती अभियान के माध्यम से महिला स्वच्छता के लिए काम करते हैं, तो वही मिशन साहसी अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाने का काम करते हैं। विद्यार्थी परिषद की यात्रा का स्वागत पूर्व कार्यकर्ताओं एवं शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस प्रांत छात्रा प्रमुख अनुप्रिया तंवर जी, विभाग संयोजक आदित्य पाठक, जिला प्रमुख दीप ओझा, शिवपुरी जिला संयोजक वैदिक खेमरिया, नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अंकित ओझा एवं नगर मंत्री रमन राठौर, अनिरुद्ध गोस्वामी, देव शर्मा, सृष्टि शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, परिधि गुप्ता, टीना झा, प्रवेश यादव, देवेंद्र कुशवाह, खुशी रजक
मयंक रजक, विकास राठौर, अतुल धाकड़ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129