SHIVPURI शिवपुरी। आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाने 13 से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान जारी है। लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने
कलेक्टर रवींद्र कुमार ने एसपी रघुवंश सिंह के साथ मिलकर लोगों को प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें। अभियान में लोगों से अपील की जा रही है कि अपने घरों पर तिरंगा लगायें और आजादी के अमृत महोत्सव मे भाग लें। इस पहल से आमजन के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी और हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे के लिये आमजन के मन में सम्मान बढ़ेगा।
हर घर तिरंगा अभियान के चलते आज दिनांक 13.08.2023 को जिला कलेक्टर शिवपुरी श्री रविन्द्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में रेली निकाली गई। 15 अगस्त को होने वाली परेड में भाग लेने वाले जिला पुलिस बल, एसएएफ, एनएनएस कैडेट्स, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट एण्ड गाइड के कैडेट्स के साथ यह रेली शहर के मुख्य चौराहों से होते हुये निकली और लोगों को हर घर तिरंगा रैली के लिये जागरुक किया। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगायें और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर कलेक्टर शिवपुरी श्री रविन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रेली रवाना की। इस दौरान एडीएम श्री विवेक रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गव, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी श्री अनिल कवरेती उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें