Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खास खबर: MP के शिवपुरी जिले में प्रेम स्वीट्स के मालिक ने भेजा कर्मचारियों का दूसरा जत्था प्लेन से वैष्णो देवी, कुल 55 सदस्य, हर बार सेठ की तरफ से 6 जाते दर्शनों के लिए

शनिवार, 5 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। अपने लिए जिए तो जिए, ए दिल तू जी जमाने के लिए....कुछ लोग जिंदगी इसी अंदाज में जीते हैं। उनको दूसरों की खुशी में अपनी खुशी नजर आती हैं। MP के Shivpuri शिवपुरी जिले में एक ख्यातिनाम परिवार इसी बात की मिसाल जान पड़ता हैं। इस परिवार के मुखिया हैं प्रेमकुमार जैन जिन्होंने चार पहिए के ठेले से मिठाई बेचना शुरू किया। मेहनत ने किस्मत ऐसी चमकाई की आज उनकी शिवपुरी शहर की थीम रोड माधव चौक पर प्रेम स्वीट्स के नाम से दुकान हैं। जिले का शायद ही कोई व्यक्ति हो जो इस नाम से परिचित न हो। बीते दिनों जब सीएम शिवराज सिंह शिवपुरी में सभा लेने आए थे तो उन्होंने मिठाई में काजू कतली के लिए प्रेम स्वीट्स का नाम मंच से लिया था। यानि की खासी लोकप्रिय इस फर्म पर भगवान की असीम कृपा हैं। बस करीब डेढ़ साल पहले इस परिवार पर एक बज्रपात हुआ था जब प्रेम जी के बेटे लॉयन राकेश जैन का असमायिक निधन हो गया था। धीरे धीरे परिवार इस त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहा हैं। खास बात ये हैं की राकेश जैन के बड़े भाई राजेश जैन राजू और राकेश ने एक समय सपना देखा था कि वे अपनी फर्म के कारीगर से लेकर सफाई करने वाले सभी कर्मचारियों को अपनी तरफ से वैष्णो देवी की यात्रा कराया करेंगे। पूरा खर्च प्रेम स्वीट्स वहन किया करेगी। आज भले ही राकेश इस दुनिया में नही लेकिन उनके सपने को साकार करते हुए उनके भाई राजू ने प्रेम स्वीट्स की तरफ से अपने परिवार के सद्स्य की तरह कर्मचारियों को माता दर्शन करने हवाई जहाज से भेजना शुरू कर दिया हैं। 
पहले जत्थे की हुई वापसी
इस अभियान की शुरुआत एक साथ छह कर्मचारियों के साथ हुई। जिसमें रवीन्द्र यादव, अवतार यादव, छोटा अवतार, संजय रावत, रामनिवास यादव, रामवीर यादव शामिल थे। 
इन सभी का सफर ग्वालियर में प्लेन से शुरू हुआ। फिर ये वैष्णो देवी दर्शनों के लिए रवाना हुए। रविन्द्र ने बताया की यात्रा सुखद रही। उन्होंने कहा की ये यात्रा हम खुद भी कर सकते हैं लेकिन भईया यानि हमारे सेठ जी का कोई मुकाबला नहीं उन्होंने हमको अपनी तरफ से यात्रा पर भिजवाया। भगवान राजू जैसा सेठ सभी को दे। बात रुपए पैसे की नहीं बल्कि दिल की हैं हमको बहुत खुशी हुई। 
दूसरा जत्था हवाई जहाज से आज उतरा जम्मू
इधर जब पहला जत्था वापिस आया तो दूसरा जत्था आज रवाना किया गया। जिसमें कैलाश शर्मा, नंदू यादव, मनीष परिहार, देवेंद्र यादव, होतम यादव, धर्मवीर यादव शामिल हैं। इन्होंने  ग्वालियर हवाई जहाज से जम्मू के लिए उड़ान भरी। कैलाश शर्मा ने कहा भाई साहब आनंद आ गया। हम पहले भी दिल से काम करते थे। अब और अधिक दम से काम करेंगे। भगवान हमारे सेठ जी को रात दिन उन्नति दे। ये काम दिल वाले ही कर पाते हैं। हमको बहुत खुशी हो रही हैं। माता रानी से सेठ जी के लिए कुछ खास मांगकर आऊंगा। 
राजू सेठ ने कहा भाई राकेश और मैने देखा था सपना
इस डिफरेंट कदम को उठाने वाले प्रेम स्वीट्स के संचालक राजू भाई ने कहा की उनके भाई राकेश की इच्छा थी की जो कर्मचारी हमारे लिए भगवान के समान हैं। रात दिन एक करते हैं। उनकी मेहनत से प्रेम स्वीट्स नंबर एक बना हैं उनके लिए कुछ अनूठा किया जाए। जिसके चलते हमने ये शुरुआत की। राकेश भाई आज हमारे बीच नहीं लेकिन उसकी आत्मा को खुशी जरूर मिलेगी ऐसी कामना करता हूं। हम दोनों भाइयों को प्रेरणा हमारे माता पिता से मिलती आई हैं। जिस पर चलने की कोशिश करते रहते हैं। भगवान ने साथ दिया तो हम कुछ और बड़ा करने की भी सोच रखते हैं। 
कुल 55 कर्मचारी, हर बार जाते 6
प्रेम स्वीट्स परिवार में कुल 55 कर्मचारी हैं। जो टॉप टू बॉटम काम देखते हैं। इनमें से हर बार 6 कर्मचारी वैष्णो देवी दर्शनों को जा रहे हैं। जय माता दी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129