शिवपुरी। मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस का वार्षिक मिलन एवं सम्मान समारोह बीते रोज एक होटल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ बी के शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय सचिव सत्येंद्र भट्ट कर्मचारी कांग्रेस के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा तथा संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा उपस्थिति थे।कार्यक्रम आयोजक कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ हरीश हर्षित द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में शिवपुरी जिले के सभी कर्मचारी संघों के जिला अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा कर्मचारी संघों के महत्व का विस्तार से बखान करते हुए उद्बोधन दिये। कार्यक्रम पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीयों ने प्रीतिभोज का आनंद लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें