Responsive Ad Slot

धमाका धर्म: सामाजिक संस्था मां अम्बे एसोसिएशन मना रही गांधी पार्क, मानस भवन के सामने नव दुर्गा महोत्सव की धूम, विराजे भगवान खाटू श्याम जी, शेरावाली माता जी, कैला देवी माता जी, भव्य दरबार सजा

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर की सामाजिक संस्था मां अम्बे एसोसिएशन द्वारा नवरात्रि महोत्सव जोरदार ढंग से मनाया जा रहा हैं। शहर के गांधी पार्क मैदान में मानस भवन और विद्या मंदिर स्कूल के सामने इस बार माता रानी विराजी हैं।
बीते साल मानस भवन में अंदर माता की स्थापना की गई जबकि इस बार बाहर विशाल पांडाल लगाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई हैं। यहां भगवान खाटू श्याम जी, शेरावाली माता जी, कैला देवी माता जी का भव्य दरबार लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के साथ हुई। प्रतिदिन भक्तों का मेला उमड़ रहा हैं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129