शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध संगठन है जो सदैव राष्ट्रहित की बात करता है। पहले जो संगठन थे वह स्वयं के अधिकार की बात करते थे, लेकिन यह संगठन अधिकार के साथ साथ कर्तव्य की बात भी करता है। उक्त बात मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यातिथि के रूप में कही। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना गुप्ता, आरएसएस के विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव, महेंद्र श्रीवास्तव, बीएमएस विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव, अध्यक्ष शत्रुधन सिंह तोमर, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव, डॉ कौशल गौतम व सचिव अनुज गुप्ता मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन रामहेत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ आमंत्रित अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा व माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथि परिचय कौशल श्रीवास्तव ने कराया। ततपश्चात संघ का गीत मुकेश आचार्य ने गाया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हुए महेंद्र श्रीवास्तव व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए सुशील अग्रवाल को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यवक्ता राजेश भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना 6 अक्टूबर 1978 में राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना हुई। हमने देखा 1962 के युद्ध में हम चीन से हार गए। उस समय जो साजो सामान सैनिकों पर थे लड़े। और अन्तोगत्वा हजारों वर्ग किलोमीटर की जमीन चीन को दे दी। कार्यक्रम का आभार व्यक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप शर्मा, डॉ कौशल गौतम, डॉ एमएस द्विवेदी, रमेश चन्द्र शिवहरे,गोविंद शर्मा, हरभजन कौर, मंजू धाकड़, डिम्पल खजुरिया, नीतू श्रीवास्तव, हरिचरण, जितेंद्र श्रीवास्तव, चतुर्भुज राठौर, अरुणेश रमन शर्मा, गजेंद्र यादव, ऑटो यूनियन अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, गोपाल जैमिनी, अलंकार, देवेश पांडे, गोविंद शर्मा, वीरेंद्र शिवहरे, सहित जिले की तहसील स्तर से अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें