Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: गाजे-बाजे के साथ विराजी सवा 21 फीट ऊंची "मुनिसुब्रतनाथ भगवान की प्रतिमा"

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
* नगर में झांसी तिराहा से निकली शोभायात्रा
* वृहद कमल पर विराजित हुई प्रतिमा का समाजजनों ने दर्शन कर लिया पुण्य लाभ
शिवपुरी। शहर में पहली बार प्रदेश में सबसे बड़ी सवा 21 फीट की पदमासन रूप में मुनिसुब्रतनाथ भगवान की प्रतिमा स्तापित की गई हैं। वोटा वाले परिवारजन विजय कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, नमन कुमार जैन द्वारा समाजजनों के साथ गाजे-बाजे के साथ विधि-विधान अनुसार नवग्रह मंदिर के समीप नव निर्मित सुब्रत नगर जैन मंदिर में भगवान की विशाल प्रतिमा विराजित की गई। इस अवसर पर नगर में शिवपुरी की नवीन मुनिसुब्रतनाथ जिनायल में विराजमान होने वाले सवा इक्कीस फुट उत्तुंग आकर्षक कमल सहित श्री श्री 1008 श्री मुनिसुब्रतनाथ भगवान की प्रतिमा की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के झांसी तिराहा से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्पाहार, जल सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ स्वागत सत्कार कर प्रतिमा दर्शन करते धर्मलाभ प्राप्त किया गया। यहां वोटा वाले परिवारजन विजय कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, नमन कुमार जैन ने बताया कि धर्म के प्रति आस्था के रूप में भगवान मुनिसुब्रतनाथ भगवान की यह प्रतिमा राजस्थान प्रदेश के चित्तौडग़ढ़ से जबकि विराजित स्थल के रूप में स्थापति किया गया कमल कुचावन मकराना से आया, संभवत: प्रदेश की यह पहली सवा 21 फिट की पद्मासन मुनिसुब्रतनाथ भगवान की प्रतिमा है, इसके पूर्व एक अन्य प्रतिमा पदमासन रूप में 13 फिट की भी विराजमान है। वोटा वाले परिवारजनों के द्वारा अपने पूज्य मुनिश्री सुब्रत सागर जी महाराज के मंगल आर्शीवाद और प्रेरणा से प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया और समस्त जैन समाज के द्वारा इस भव्य धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्रीसुब्रतनाथ जी के दर्शन करते हुए सौभाग्य प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129