Responsive Ad Slot

Latest

latest

शा.कन्या महाविद्यालय शिवपुरी से सत्र 2023-25 में बी.एड. (दो वर्षीय) एवं डी.एल.एड. (दो वर्षीय) पाठयक्रम करने का सुनहरा अवसर

शनिवार, 20 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कार्यालय प्राचार्य, स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी की ओर से दिनांक 20.01.2024 को डॉ.एन. के. जैन प्राचार्य शा.कन्या महावि.शिवपुरी की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र कं (0349) शा.कन्या महाविद्यालय शिवपुरी से सत्र 2023-25 में बी.एड. (दो वर्षीय) एवं डी.एल.एड. (दो वर्षीय) पाठयक्रम करने का सुनहरा अवसर छात्र छात्राओं को प्राप्त हो रहा है। अतः इच्छुक छात्र छात्राऐं एवं शासकीय कर्मचारी इस अध्ययन केन्द्र से मात्र दो वर्षों में बी.एड. (दो वर्षीय) एवं डी.एल.एड. (दो वर्षीय) पाठयकम को पूर्ण कर सकते हैं। यह पाठयक्रम डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से होगा व फीस भी न्यूनतम होगी। अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय में आकर भोज मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ.भारत सिंह जयंत से कार्यालयीन समय में भौतिक शास्त्र विभाग में आकर सम्पर्क करें। भोज मुक्त विश्वविद्यालय शासन द्वारा संचालित विश्वविद्यालय हैं।
डॉ.भारत सिंह जयंत समन्यवयक भोज.मु.वि.अध्ययन केन्द्र 0349













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129