Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: सहरिया समुदाय (PVTG) की आशा बहन कर रही है उत्कृष्ट प्रयास

बुधवार, 10 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के सहरिया बाहुल्य वार्ड क्रमांक 1 कठमई बस्ती की आशा गोमती आदिवासी जो 10वीं कक्षा तक पढ़ के आशा कार्यकर्ता के पद पर सेवारत है, अपने क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य की उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही हैं। गोमती के कार्य की सराहना करते हुए विगत 15 अगस्त 2023 को सीएमएचओ डॉ पवन जैन, जिला क्षय अधिकारी डॉ अलका त्रिवेदी एवं सहायक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप शर्मा द्वारा वर्ष 2023- 23 की सर्वोच्च आशा सम्मान के रूप में प्रथम पाकर 5000 रुपए का पुरुस्कार भी प्रदाय किया गया है। वर्तमान में PVTG के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में भी गौमति की अन्य आशाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। गोमती सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्र में सक्रिय होकर PVGT अभियान चला रही है। अभियान के दौरान गौमती द्वारा  48 नए आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है और 19 आयुष्मान कार्ड KYC कर वितरित किए जा चुके है। एएनएम गीता केवट के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाने का जज्बा और आयुष्मान ऐप में काम करने उन जैसी स्किल अब तक किसी आशा में नही देखी है। गोमती की आयुष्मान ऐप चलाने का कौशल अन्य आशाओं के लिए एक उदाहरण है कि अभ्यास से कुछ भी संभव है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129