Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: नकाबपोश बदमाशों ने बस संचालक बेटे से कहा चेन उतार, इंकार किया तो मां को गोली से उड़ा डाला

सोमवार, 29 जुलाई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। महानगर में दो बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला बस संचालक अपने बेटे के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौटी थी। घर के दरवाजे पर एक्टिवा खड़ी की ही थी, ठीक तभी बाइक से पीछा करते हुए आए बदमाशों ने बेटे को रोका और गले में पहनी चेन उतारकर देने को कहा, जब बेटे ने इंकार करते हुए घर में अंदर जाने की कोशिश की तो नकाब पॉश बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली महिला के सीने में जा लगी। घायल अनीता गुप्ता (55) को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनीता के पति संतोष गुप्ता ट्रैवल्स संचालक हैं। उनके दो बेटे हैं- सत्यम और जय। सत्यम के नाम पर ही 'सत्यम ट्रैवल्स' है। घटना सोमवार शाम माधौगंज के प्रीतमपुरा गुढ़ा में घटी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 
चेन उतारने को कहा, मना किया तो गोली दे मारी
अनीता, सोमवार दोपहर बेटे जय के साथ डॉक्टर के यहां चेकअप कराने गई थीं। शाम 4 बजे दोनों लौटकर घर के दरवाजे पर पहुंचे, तभी उन पर हमला हुआ। दोनों बदमाशों में से एक ने जय से सोने की चेन उतारने को कहा। एक बदमाश ने मां-बेटे को गन पॉइंट पर ले लिया, दूसरा बाइक पर बैठा रहा। जय के चेन देने से मना करने पर बदमाश ने गोली चला दी। जय, मां को लेकर तेजी से घर के अंदर घुसा। बदमाश ने गेट की जाली में से गन अंदर कर एक और फायर किया। दोनों बदमाशों ने चेहरे पर कपड़े बांध रखे थे।
दुश्मनी की आशंका
अनीता के दामाद एडवोकेट रोहित गुप्ता का कहना है कि जिस तरह से बदमाशों ने यह घटना की है, उससे लगता है कि या तो कोई दुश्मनी है या पुराना कोई विवाद है, ऐसे ही कोई आकर गोली नहीं मारेगा।
वहीं, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गुप्ता परिवार की बस भी चलती है। इसे लेकर भी कई लोगों से विवाद की बात सामने आई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129