Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: #ParisOlympics2024 में भारतीय शूटर मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक)

रविवार, 28 जुलाई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
प्रथम उपलब्धि, ऐतिहासिक उपलब्धि...
पेरिस। #ParisOlympics2024 में भारतीय शूटर मनु भाकर को विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ओलिंपिक के इतिहास में महिला शूटिंग में पहला पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने सम्पूर्ण देशवासियों को गौरवांवित किया है। 
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोल दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। वह शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था।
#ParisOlympics
राष्ट्रपति ने मनु भाकर को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा- पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए।
प्रधानमंत्री मोदी ने मनु को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ऐतिहासिक पदक! पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला दिलाने के लिए मनु भाकर को बधाई। यह कांस्य पदक और सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि मनु निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129