Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ "अपना घर आश्रम" बड़ोदी शिवपुरी ने 7 वा स्थापना दिवस मनाया

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ "अपना घर आश्रम" बड़ोदी शिवपुरी ने आज अपना 7 वा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम माँ माधुरी बृज बारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम संस्था के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज DR. B.M. BHARDWAJ, शिवपुरी के संवेदनशील कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, उद्योगपति अरविंद दीवान, स्थानीय अपना घर आश्रम के अध्यक्ष समाजसेवी रमेश चंद अग्रवाल, कैलाश दुबे, गौरव जैन, राजेंद्र सेठ, विधि सलाहकार एडवोकेट संजीव बिलगइयां, महिला प्रभुजी की सेवा में जुटी बबिता जैन, दीप्ति त्रिवेदी सहित शहर के अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कुशल संचालन महेंद्र रावत ने किया। 
सेवा भाव से हो तो मिलता हैं आनंद
अपना घर आश्रम संस्था के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज जो कौन बनेगा करोड़ पति में आ चुके हैं। उन्होंने कहा की सेवा प्रतिफल के उद्देश्य से नहीं करनी चाहिए बल्कि भाव से होनी चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो सारे प्रबंध ठाकुर जी करते हैं। उन्होंने शिवपुरी से प्रभुजी को मुख्य आश्रम में ने भेजे जाने का अनुरोध किया। साथ ही बताया की उनके साथ कितने प्रभु जी हैं, हर दिन उनके भोजन, चिकित्सा से लेकर भिन्न कार्यों में कितना व्यय होता हैं इस बात की जानकारी दी। कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। 
सरकारी सहयोग के बिना सेवा अनूठी
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने संबोधन में कहा की वसुधेव कुटुंबकम का उदाहरण यहां से अच्छा कहीं और नहीं मिल सकता। यहां अनेक लोग जुड़कर सेवा करते हैं। अपना घर आश्रम की तरह कोई दूसरा उदाहरण शायद नहीं मिलता। वो भी बिना किसी सरकारी मदद के प्रभुजी की सेवा अनूठा उदाहरण हैं, हालाकि जो लोग सरकारी सहयोग से सेवा करते हैं उनको उलझन का सामना भी करना पड़ता हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग का वचन दोहराया। 
प्रभुजी की सेवा सहज कार्य नहीं
एसपी अमन सिंह ने कहा समाज में हम कई तरह के कार्य देखते हैं लेकिन उन सभी में अपना घर आश्रम के प्रभुजी की सेवा हैं क्योंकि यहां असहज, पीड़ित और दुनिया से बेखबर व्यक्ति के बीच रहकर सेवा करनी होती हैं। जो भी यहां प्रभुजी की सेवा करते हैं उन्हें साधुवाद। उन्होंने बताया की जब वे आए तो किस तरह अपना जन्मदिन प्रभुजी के बीच मनाया। 
पूर्व एमएलए रघुवंशी ने कहा जब तक सांस करूंगा सपरिवार सेवा
कोलारस के पूर्व एमएलए वीरेंद्र रघुवशी ने कहा की मन को जो शांति प्रभुजी की सेवा से मिलती हैं वह अनूठी हैं। वे बीते कई सालों से सपरिवार सेवा में जुटे हैं और जब तक सांस हैं सपरिवार सेवा करता रहूंगा। 
अध्यक्ष रमेश जी ने सभी के किरदार से कराया अवगत
आश्रम के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी ने आश्रम में प्रभु सेवा में डॉक्टर से लेकर भिन्न सेवाएं देने वालों से सभी को अवगत कराया। जिन्होंने लगातार सेवा, सहयोग जारी रखा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत से हुई। जबकि समापन जन मन गण से हुआ। कार्यक्रम में संस्था के वित अधिकारी आदि शामिल हुए। 
पांच पंखे दिए दान
कार्यक्रम में किसी दान दाता ने अपना घर के लिए पांच पंखे दान देने के घोषणा की। आश्रम में लगातार सेवा दे रहे एक व्यक्ति ने बड़ी राशि का चेक भेंट किया। कार्यक्रम को मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ परम हंस ने भी संबोधित किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के नाम भी बताए जो अपना घर के प्रभुजी की सेवा में उपलब्ध रहेगा। इस बात की जानकारी अपने संबोधन में वरिष्ठ पत्रकार आलोक इंदौरिया ने दी।  उन्होंने अपना घर की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को धमाका के प्रमुख संपादक विपिन शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर पीके खरे, डॉ भगवत बंसल, डॉ राजेंद्र गुप्ता सहित अनेक डॉक्टरों को सम्मानित किया। पत्रकार विपिन शुक्ला, राजू यादव को सम्मानित किया गया।
सेवा भावी टीम को किया सम्मानित
इस अनूठे अपना घर के प्रभुजी की दिन रात सेवा में जुटे महिला, पुरुष को सम्मानित किया। अंत में महिला टीम ने परिसर में पौधारोपण किया। आभार राजेंद्र गुप्ता सेठ ने व्यक्त किया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129