Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं: चौहान

रविवार, 1 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सेंगर को दी भावभीनी बिदाई 
शिवपुरी। शासकीय प्राथमिक विद्यालय गूगरीपुरा विकासखंड शिवपुरी में पदस्थ शिक्षक दुर्गेंद्र सिंह सेंगर के सेवानिवृत होने पर गत दिवस  भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डाइट शिवपुरी के पूर्व प्राचार्य आरकेएस चौहान व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीआरसीसी व प्रधानाध्यापक करण सिंह शाक्य एवं आमंत्रित अतिथि के रूप में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी मनमोहन सिंह जाटव मंचासीन थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता गणित के डीआरजी महावीर मुदगल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा व वंदना से हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य चौहान ने कहा कि छात्रों का जीवन संवारने वाले शिक्षकों को हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी मनमोहन जाटव ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की धुरी होते है। शिक्षकों की प्रेरणा से छात्र जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। प्रधानाध्यापक करण शाक्य ने सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक द्रगेद्र सिंह सेंगर के कार्यशैली की प्रशंसा की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में  महावीर मुदगल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता एवं समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान व चरित्रवान बनाते हैं। जो आगे चलकर आदर्श नागरिक बनते हैं। कार्यक्रम में अतिथियों ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक द्रगेन्द्र सिंह सेंगर को सोल श्रीफल  एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर  सम्मानित किया। एवं उनकी दीर्घायु व निरोगी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल ने एवं आभार माध्यमिक शिक्षक रामबाबू गुप्ता ने व्यक्त किया। 
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आरकेएस चौहान, प्रधानाध्यापक करण सिंह  शाक्य, जेएसके प्रभारी मनमोहन जाटव, जन शिक्षक सुनील सेन, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार शर्मा, रामबाबू गुप्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती सुगंध दुबे, श्रीमती रानी वर्मा, करण सिंह मौर्य, दयाकिशन वर्मा, मनीषा शाक्य, जहूर खान, विजय कुमार साहू, जितेंद्र सेंगर, श्रीमती कला राठौर, राजीव बाथम, सीताराम कुशवाह,जगदीश जाटव, महेश कुशवाह, संजीव खेमरिया, ओम प्रकाश शर्मा, महावीर राठौर सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129