इंदौर जिले के अभय प्रशाल स्टेडियम में 5 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित 67 वी मध्य प्रदेश राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शिवपुरी जिले का एक बहुत बड़ा दल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 नवंबर को इंदौर के लिए रवाना हो रहा है | शिवपुरी टेबल टेनिस संघ के सचिव व प्रशिक्षक सुनील जैन व प्रशिक्षक कृतिका नाहटा ने जानकारी देते हुए बताया शिवपुरी जिले का 26 सदस्यीय दल मध्य प्रदेश राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो रहा है | इस प्रतियोगिता में इंदौर जिले के बाद सबसे बड़ा दल शिवपुरी जिले का ही है | सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया शिवपुरी के टेबल टेनिस खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं | इस वर्ष शिवपुरी जिले के चार खिलाड़ियों का नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन हो चुका है | आगामी प्रतियोगिता में कई अन्य खिलाड़ी नेशनल में चयन होने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं | इस प्रतियोगिता में भी कई मेडल जीतने की पूरी संभावना है | खिलाड़ी निम्न वर्गों में भाग ले रहे हैं |
{बॉयज वर्ग - U-11-संभव अरोरा,माधव कालरा,मोक्ष जैन।
U-13-वंदन सांखला,पर्व गुप्ता,एकलव्य मित्तल,यश गोयल।
U-15-ध्रुव अरोरा,संभव जैन,वरुण गुप्ता,शुभांग शर्मा,वीवान सक्सेना,स्पर्श गुप्ता।
सीनियर वर्ग -हार्दिक सांखला,राम सोनी,राघव शर्मा।}
{गर्ल्स वर्ग- U-11-आराध्या मित्तल।
U-13-वृद्धि गोयल,अपूर्वा जैन,अवनी वर्मा।
U-15-निराली गुप्ता,साक्षी कश्यप,श्रेया कश्यप,आराध्या गुप्ता।}
सुनील जैन ने एक अन्य जानकारी देते हुए बताया टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र पर जैन समाज की महिलाओं ने भी टेबल टेनिस प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू कर दिया है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में जैन समाज की महिलाओं का एक जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में आकर्षक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा |

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें