Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका धर्म: शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में 16 दिसंबर से महर्षि वाल्मीकि कृत श्रीराम कथा की व्यापक तैयारियां जारी

मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
*श्रीराम कथा के माध्यम से होगा जनजागरण: प्रमोद भार्गव
* श्री राम कथा हेतु कला साहित्य संस्कृति से जुड़े बंधुओ की बैठक सम्पन्न
शिवपुरी। शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में 16 दिसंबर से होने जा रही महर्षि वाल्मीकि कृत श्री राम कथा की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है, विभिन्न जाति बिरादरियों की बैठक के साथ साथ महिला पुरुष बच्चो का शिवपुरी के वार्ड वार्ड में सघन जनसंपर्क चल रहा है।विद्वान वक्ता अंजली आर्या के द्वारा वाचन होने वाली इस श्री राम कथा की तयारियो के क्रम में शिवपुरी के कला साहित्य संस्कृति से जुड़े लोगों की बैठक स्थानीय दुर्गा मठ में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में वरिष्ठ लेखक व विचारक प्रमोद भार्गव ने मुख्य रूप से कहा कि आज हमे चारो तरफ जो अशांति का वातावरण निर्मित नजर आ रहा है, विकृतियां बढ़ती नजर आ रही है,उसका एकमात्र निदान राम का चरित्र घर घर पहुचाना है।श्री राम कथा वह भी महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण जो राम के जीवन चरित्र की वास्तविकता को प्रकट करती है,उसके माध्यम से जनजागृति निश्चित रूप से आएगी,और समाज मे आज जो विघटन देखने मे आता है वह दूर होगा।
शिवपुरी के प्रसिद्ध कलाकार, संगीतकार अशोक मोहिते ने इस अवसर पर कहा कि हम जिन्हें पूजते है उनके गुणों को धारण कर लिया तभी जीवन की सार्थकता है अन्यथा केवल नाम भर लेने से कुछ
नही होगा।महापुरुषों के जीवन चरित्र उनके गुणों को आत्मसात कर ही हम श्रेष्ठता की और बढ़ सकते है,राम के चरित्र को समझना और जीवन मे उतारना यही इस राम कथा का मूल उद्देश्य है।